फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: कथित तौर पर कृति के धूम्रपान की वीडियो पर मचे बवाल के बीच, वायरल हुआ उनकी मां का ये पुराना पोस्ट

Tue, 30 Jul 2024 09:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 30 Jul 2024 09:52 AM IST
सार

अभिनेत्री का कथित तौर पर धूम्रपान करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच कृतिकी मां गीता सैनन का एक पुराना पोस्ट भी वायरल हो रहा है

विज्ञापन
Kriti Sanon mother Geeta sanon old post is getting viral amid a video allegedly showing her smoking in Greece
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisa

कृति सैनन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हालांकि, इन दिनों वह किसी और वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कथित तौर पर ग्रीस में अभिनेत्री का सिगरेट पीते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रेडिट पर वायरल हुए इस वीडियो मे कहा जा रहा है कि वह अपने कथित प्रेमी कबीर बहिया के साथ हैं। ो

Kriti Sanon mother Geeta sanon old post is getting viral amid a video allegedly showing her smoking in Greece
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

अभिनेत्री का कथित तौर पर धूम्रपान करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच कृतिकी मां गीता सैनन का एक पुराना पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने साफ-साफ दावा किया था कि उनकी बेटी धूम्रपान नहीं करतीं।

Kriti Sanon mother Geeta sanon old post is getting viral amid a video allegedly showing her smoking in Greece
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

साल 2017 में कृति सैनन अपनी फिल्म बरेली की बर्फी की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह धूम्रपान करती नजर आ रही थीं। उस वक्त अभिनेत्री के एक फैन पेज ने ये साफ किया था कि वह अपनी फिल्म के किरदार के लिए ऐसा कर रही हैं। वह वास्तव में धूम्रपान नहीं करतीं।
Manoj Bajpayee: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर मनोज बाजपेयी ने की बात, बोले- हमेशा खास रहेगी ये फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon mother Geeta sanon old post is getting viral amid a video allegedly showing her smoking in Greece
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

फैन पेज के इस पोस्ट पर कृति की मां गीता सैनन ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कृति हमेशा से धूम्रपान के खिलाफ रही हैं और अपने आसपास के लोगों को भी इसे छोड़ देने की सलाह देती रही हैं। अब अभिनेत्री के धूम्रपान करने की कथित वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Kriti Mom about Kriti Smoking In Past
byu/bollyfanboi inBollyBlindsNGossip

Mandakini Birthday: 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए पहली पसंद नहीं थीं मंदाकिनी, क्योंकि राज कपूर की पहली पसंद....

विज्ञापन
Kriti Sanon mother Geeta sanon old post is getting viral amid a video allegedly showing her smoking in Greece
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि अभिनेत्री ने हाल में ही अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया और बहन नुपुर सनोन के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। हालांकि, इन अफवाहों पर कृति और कबीर की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। अमर उजाला इस कथित वीडियो के दावे की पुष्टि नहीं करता। 
Mita Vashisht: वर्षों बाद मीता वशिष्ठ का छलका दर्द, कहा- आमिर खान उनके साथ बेहतर व्यवहार करते अगर वो…

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed