फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: 'कभी-कभी मेरे पास कोई ऐसा नहीं होता जो कॉल करे', इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने पर छलका कृति का दर्द

Sat, 24 Aug 2024 11:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 Aug 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon says Sometimes I dont have someone who will make a call But it taken a decade to reach where I am
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

अभिनेत्री कृति सेनन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री ने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में, कृति सेनन ने खुलासा किया कि फिल्मी बैकग्राउंड से न होने और बाहरी होने के कारण उन्हें पहले निराश होना पड़ता था, उन्हें 'बरेली की बर्फी' और 'मिमी' जैसी महिला प्रधान भूमिकाओं में काफी सराहना भी मिली।

Kriti Sanon says Sometimes I dont have someone who will make a call But it taken a decade to reach where I am
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

निखिल कामथ के यूट्यूब पॉडकास्ट में कृति सेनन से पूछा गया कि क्या अभिनय की विरासत न होने के कारण, इंडस्ट्री में एक दशक के बाद भी, उनके करियर पर असर पड़ता है। जवाब में, उन्होंने कहा, "कभी-कभी। मेरे पास कोई ऐसा नहीं होता जो कॉल करे। मेरे पास पहले ऐसे पल और थोड़ी निराशा ज्यादा थी, लेकिन आज मैं जिस मुकाम पर हूं। वहां पहुंचने में मुझे एक दशक लग गया। आज, साबित करने के लिए थोड़ा कम है, जैसे मुझे खुद को साबित करने की जरूरत है।"

Kriti Sanon says Sometimes I dont have someone who will make a call But it taken a decade to reach where I am
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

 कृति ने कहा, "चाहे वह बॉक्स ऑफिस के साथ हो या एक अभिनेत्री के रूप में। मुझे लगता है कि मैं हमेशा एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में पहचाने जाने की भूखी रही हूं। न कि केवल स्टारडम पाने की। इसलिए, चाहे वह कुछ खास प्रदर्शन हो, पुरस्कार हो या राष्ट्रीय पुरस्कार। इस भावना का मतलब है कि 'ठीक है, मुझे अब खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है, मुझे बस खुद को आगे बढ़ाना है और वही करना है जो मुझे उत्साहित करता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon says Sometimes I dont have someone who will make a call But it taken a decade to reach where I am
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी होने के बावजूद वह काफी शांति और अच्छे से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक वक्त वह ऐसे दौर में थीं कि उन्हें पता ही नहीं था कि क्या करना है।

विज्ञापन
Kriti Sanon says Sometimes I dont have someone who will make a call But it taken a decade to reach where I am
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @ kritisanon

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति को आखिरी बार करीना कपूर खान और तब्बू के साथ 'क्रू' में मुख्य भूमिका में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed