फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaheer Sheikh: फैंस को लेकर कृति सेनन ने की शहीर शेख की तारीफ, कहा- उन्होंने अपने अच्छे काम से कमाया है

Tue, 29 Oct 2024 03:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 29 Oct 2024 03:20 PM IST
सार

Shaheer Sheikh: टीवी की दुनिया के लोकप्रिय अभिनेता शहीर शेख अपनी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। हाल में ही कृति ने अभिनेता की फैन फॉलोविंग की तारीफ की है। 
 

विज्ञापन
Kriti Sanon talked about huge fan following of Shaheer Sheikh who have worked in Do Patti movie
'दो पत्ती' ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शहीर शेख टीवी की दुनिया के चर्चित अभिनेता हैं, जिन्होंने की सारे टीवी शो में काम किया है। उन्हें 'सान्या', 'नव्या', 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' आदि कई हिट शोज में काम किया है। हाल में ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्म से 'दो पत्ती' से फिल्मों में डेब्यू किया है। उन्होंने इस थ्रिलर फिल्म में काजोल और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा किया है। हाल में ही अभिनेत्री कृति सेनन ने उनके प्रति फैंस की दीवानगी को लेकर बात की है। 

Kriti Sanon talked about huge fan following of Shaheer Sheikh who have worked in Do Patti movie
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

कृति ने की शहीर की तारीफ 
कृति सेनन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभिनेता के प्रति फैंस कितने दीवाने हैं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान  बताया कि अभिनेता को उनके प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। उन्होंने इसका सबूत पहली बार तब देखा, जब दो पत्ती का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अभिनेत्री ने शहीर की तारीफ करते हुए कहा कि ये सब उन्होंने अपने अच्छे काम की बदौलत कमाया है। 

Kriti Sanon talked about huge fan following of Shaheer Sheikh who have worked in Do Patti movie
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

शहीर के फैंस को लेकर कृति ने कही ये बात 
अभिनेत्री ने कहा, "हां, उनके प्रशंसक बहुत ज्यादा हैं। उनके प्रशंसक उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं। मुझे ये उनके शूटिंग के दौरान महसूस नहीं हुआ, ये तब हुआ जब फिल्म का एक क्लिप वायरल हुआ। मुझे लगता है कि उनके फैंस बहुत ज्यादा वफादार और भावुक हैं। मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए और यह केवल अच्छे काम से ही आता है।”
Angelina Jolie: एंजेलिना जोली के बच्चे हैं बेहद शर्मीले, खुद को रखते हैं लाइमलाइट से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon talked about huge fan following of Shaheer Sheikh who have worked in Do Patti movie
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

इंडोनेशियाई फिल्मों में भी किया है काम 
बताते चलें कि शहीर शेख हिंदी टेलीविजन पर एक सफल करियर हासिल करने के बाद इंडोनेशियाई फिल्म उद्योग में भी कदम रखा। उन्होंने साल 2015 में इंडोनेशियाई डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने कई शो भी होस्ट किए और कुछ इंडोनेशियाई फिल्मों में भी काम किया। अभिनेता साल 2016 में भारतीय मनोरंजन जगत में वापस लौट आए। टीवी पर उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया है। इस दौरान उन्हें महाभारत के किरदार अर्जुन के रूप में काफी पसंद भी किया गया। 
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, अयोध्या के बंदरों का पेट भरने के लिए दान की इतनी बड़ी रकम

विज्ञापन
Kriti Sanon talked about huge fan following of Shaheer Sheikh who have worked in Do Patti movie
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है 'दो पत्ती'
बात करें दो पत्ती की, तो इस फिल्म में अभिनेता ध्रुव सूद की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म दो बहनों के आस-पास घूमती है,  जो घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करती हैं। फिल्म में शहीर शेख, काजोल के साथ कृति दोहरी भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को कृति सेनन ने प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
घर के बने खाने के दीवाने हैं बॉलीवुड सितारे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed