फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 16: केबीसी के मंच पर दिवंगत रतन टाटा को अमिताभ बच्चन ने किया याद, सुनाया उनसे जुड़ा एक किस्सा

Tue, 29 Oct 2024 12:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 29 Oct 2024 12:20 PM IST
सार

Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 इन दिनों दर्शकों का सबसे पसंदीदा टीवी शो बन गया है। इसके लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने दिवंगत रतन टाटा को याद किया और उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan remembers late Ratan Tata Recalls favor from Big B on KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
कौन बनेगा करोड़पति 16 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई तरह के प्रतिभागी और उनकी प्रेरक कहानियां लेकर आ रहा है। इस शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने कई खुला किए। हाल ही के एपिसोड में, क्विज शो में दो खास मेहमान- बोमन ईरानी और फराह खान शामिल हुए। उनसे बातचीत करते हुए, बिग बी ने दिवंगत रतन टाटा को याद किया।

 
Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan remembers late Ratan Tata Recalls favor from Big B on KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बोमन ईरानी से बात करते हुए, अमिताभ बच्चन ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का एक दिलचस्प किस्सा याद किया और बिग बी ने कहा, "क्या आदमी थे सर, मैं बता नहीं सकता।" फिर उन्होंने दो दिलचस्प कहानियों को याद किया जो बताती हैं कि उद्योगपति कितने सरल स्वभाव के थे! कौन बनेगा करोड़पति 16 हर दिन सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे एक नया एपिसोड प्रसारित करता है।
 
Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan remembers late Ratan Tata Recalls favor from Big B on KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बिग बी ने खुलासा किया कि रतन टाटा और वह एक बार लंदन के लिए एक ही फ्लाइट में थे और उन्होंने कहा, “एक बार हुआ ये कि हम दोनों एक ही जहाज में जा रहे हैं लंदन। वह हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरे।” अभिनेता ने आगे कहा, "अब जो लोग उनको लेने आए थे, वह शायद चले गए होंगे और जब वह उन्हें दिखे नहीं तो वो फोन करने के लिए फोन बूथ में चले गए। मैं भी बाहर खड़ा था। थोड़ी देर बाद वो आए और मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने ये कहा, 'अमिताभ ने बताया रतन टाटा ने उनसे कहा कि क्या मैं आपसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं? मेरे पास फोन करने के लिए पैसे नहीं हैं!"

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan remembers late Ratan Tata Recalls favor from Big B on KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बिग बी ने इस दौरान एक और घटना को याद किया और बताया कि एक कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद श्री टाटा ने अपने एक दोस्त से पूछा, "क्या आप मुझे घर छोड़ सकते हैं? मैं आपके घर के पीछे रहता हूं।" अपनी हैरानी व्यक्त करते हुए, सीनियर बच्चन ने कहा, "क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि रतन टाटा के पास कार नहीं है!"
Singham Again: रोहित शेट्टी को मिला सेंसर बोर्ड का सख्त आदेश, शुरू में लिखें ये कहानी राम की नहीं, आज की है
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan remembers late Ratan Tata Recalls favor from Big B on KBC
दिवंगत रतन टाटा-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
रतन टाटा का 10 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। बिग बी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बिग बी ने लिखा, "एक युग अभी-अभी समाप्त हुआ है.. उनकी विनम्रता, उनका महान संकल्प, उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का उनका दृढ़ संकल्प, हमेशा के लिए गौरव की बात है.. बहुत दुखद दिन.. मेरी प्रार्थनाएं।"
Guardian OTT Release: 'गार्जियन' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? दिखेगा हंसिका मोटवानी का सबसे भयानक रूप

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed