साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कुबेर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' कॉलीवुड निर्देशक धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने आज गणेश चतुर्थी के खास मौके पर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।
Kubera: गणेश चतुर्थी पर निर्माताओं ने जारी किया 'कुबेर' का नया पोस्टर, धांसू लुक में दिखे धनुष और नागार्जुन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 'कुबेर' के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर लॉन्च किया है और इसमें धनुष और नागार्जुन को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर लॉन्च करते हुए निर्माताओं ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'शेखर कम्मुला, कुबेर टीम की ओर से सभी को विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। बेहतरीन पावरहाउस जोड़ी धनुष सर की जबर्दस्त ऊर्जा और राजा नागार्जुन की शानदार मौजूदगी को देखने के लिए तैयार हो जाइए।'
Wishing everyone a joyous Vinayaka Chavithi from the #SekharKammulasKubera team! ✨🤗
Get ready to witness the ultimate powerhouse duo— @dhanushkraja sir’s fierce energy and king @iamnagarjuna garu commanding presence. 😎😍@iamRashmika @sekharkammula @jimSarbh @daliptahil pic.twitter.com/P98nGnhArQ
टीम ने धनुष और नागार्जुन की मौजूदगी वाले एक दिलचस्प पोस्टर के जरिए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। यह एक कॉन्सेप्ट पोस्टर की तरह है, जो इस फिल्म की कहानी की ओर इशारा करता है। धनुष और नागार्जुन द्वारा निभाए गए किरदारों के बीच के गहरे अंतर को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। धनुष के किरदार को अव्यवस्थित अवस्था में दिखाया गया है, जिसके बाल बिखरे हुए हैं और दाढ़ी घनी है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों से भरा जीवन दर्शाता है।
वहीं, इस तस्वीर में नागार्जुन की स्थिति धनुष के किरदार के बिल्कुल विपरीत है। नागार्जुन ब्लैक शर्ट पहने और चश्मा लगाए हुए नजर आए, जिसके चेहरे पर गंभीर भाव है। कुबेर को मुंबई के धारावी की पृष्ठभूमि में सेट किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता जिम सर्भ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इससे पहले अभिनेता का भी लुक जारी किया गया था।
धनुष के अलावा 'कुबेर' में रश्मिका मंदाना, नागार्जुन, संदीप किशन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।