फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B Town: रातों-रात स्टार्स बने इन अभिनेताओं को नहीं रास आई सिनेमा इंडस्ट्री, एक्टिंग की दुनिया को कहा अलविदा

Tue, 30 Jan 2024 12:48 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kumar gaurav rahul khanna rajat bedi actors who became stars overnight left film industry know story inside
कुमार गौरव, राहुल खन्ना और रजत बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हुए, जिन्होंने रातों-रात सफलता की ऊंचाईयों का छूआ। इन अभिनेताओं ने अपने पहली फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली और देखते ही देखते स्टार्स का तमगा हासिल कर लिया। अपने करियर में इन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। चलिए आपको ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में बताते हैं।

Kumar gaurav rahul khanna rajat bedi actors who became stars overnight left film industry know story inside
कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव उर्फ मनोज कुमार का है। कुमार गौरव ने अपने करियर की शुरूआत साल 1981 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' से की थी। इस फिल्म ने कुमार गौरव के रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद कुमार गौरव ने तेरी कसम', 'स्टार', 'लवर्स' और 'रोमैंस' जैसी फिल्में की। हालांकि, ये फिल्में नहीं चली।

Kumar gaurav rahul khanna rajat bedi actors who became stars overnight left film industry know story inside
संजय दत्त, कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों ने कुमार को लवर बॉय के इमेज में बांध दिया, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने संजय दत्त के साथ 'नाम' में काम किया, लेकिन इसका फायदा संजय दत्त को मिला, जिसके बाद संजय के साथ उनके रिश्ते में खटास आ गई। 'नाम' के बाद कुमार की कई फिल्में लाइन से फ्लॉप हो गईं और उन्होंने खुद को इंडस्ट्री से दूर कर लिया।
Jaya Bachchan: शादी के बाद खत्म हो गया रोमांस, व्हाट द हेल नव्या सीजन 2 के प्रोमो में जया बच्चन का खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar gaurav rahul khanna rajat bedi actors who became stars overnight left film industry know story inside
राहुल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने साल 1999 में फिल्म '1947 अर्थ' से डेब्यू किया। फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान थे। राहुल को '1947 अर्थ' के लिए बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इस फिल्म ने राहुल को स्टार बना दिया, लेकिन राहुल का करियर अपने पिता या छोटे भाई अक्षय खन्ना की तरह नहीं चमका। उन्होंने अयान मुखर्जी की 'वेक अप सिड' और सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'लव आज कल' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई फिर वे एक्टिंग से दूर हो गए।
Karmma Calling: रवीना टंडन ने वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' की सफलता का मनाया जश्न, पूरी स्टार कास्ट एक साथ आई नजर
 
विज्ञापन
Kumar gaurav rahul khanna rajat bedi actors who became stars overnight left film industry know story inside
रजत बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अपने जमाने के हैंडसम अभिनेता रजत बेदी का भी नाम शामिल है। रजत ने अपने करियर में विलेन की भूमिका निभा कर खूब नाम कमाया। उन्होंने फिल्म 'दो हजार एक' से विलेन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। रजत ने एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। ऋतिक रोशन स्टारर कोई मिल गया में रजत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन यही फिल्म उनके एक्टिंग से ब्रेक लेने की वजह बनी, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक साक्षात्कार में किया था। रजत ने कहा था कि ‘कोई मिल गया’ में उनके काफी सारे सीन्स को काटा दिया गया था, जिससे वे काफी निराश हुए थे और एक्टिंग से ब्रेक लेकर कनाडा चले गए।
Pushpa 2: 200 दिन बाद शुरू होगा अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा राज', मेकर्स ने 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर किया जारी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed