मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। 180 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ बनी यह फिल्म सातवें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
L2 Empuraan Collection Day 7: पहले हफ्ते में 100 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी 'एल 2 एम्पुरान', जानें कुल कलेक्शन
L2 Empuraan Movie Box Office Collection Day 7: मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में नाकाम रही है। यह फिल्म सात दिन में 100 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद कमाई में लगातार गिरावट देखी गई। सातवें दिन तक यह फिल्म अपने बजट के हिसाब से अच्छी कमाई करने में नाकाम रही है। इसे हिट होने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना होगा। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।
Raghav Juyal: कॉमेडी करते-करते कैसे खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, बोले- 'इतने प्रोफेशन बदल चुका हूं...'
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन और सूरज वेंजारामूडु जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जो केरल की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसमें एक अहम किरदार भी निभाया है।
हालांकि, शानदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म की कहानी और प्रस्तुति बहुत से दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन प्रभावित हुआ। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'एल 2 एम्पुरान' ने सातवें दिन भारत में चार करोड़ तीन लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 82.73 करोड़ रुपये हो गया है, जो इसके बजट के मुकाबले काफी कम है।
फिल्म का हिंदी संस्करण भी दर्शकों पर जादू नहीं चला सका है। हिंदी भाषी राज्यों में फिल्म की कमाई बेहद निराशाजनक रही है। इस भाषा में फिल्म ने छह दिनों में एक करोड़ 75 लाख रुपये का कुल कारोबार किया है।
संबंधित वीडियो