फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiran Rao: 'अपनी पूर्व पत्नी से दोस्ती के इच्छुक लोगों को मैं टिप्स दूंगी', रीना दत्ता से रिश्ते पर बोलीं किरण

Thu, 15 Feb 2024 11:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 Feb 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
laapataa ladies director Kiran Rao opens up about her equation with Aamir Khan first wife Reena Dutta
किरण राव और रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

किरण राव इन दिनों अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' की रिलीज के लिए तैयार हैं। किरण का इस फिल्म में उनके पूर्व पति आमिर खान भी सहयोग कर रहे हैं। निर्देशक अपनी इस फिल्म का आमिर खान और क्रू के साथ फिल्म प्रमोशन जोरों शोरों से कर रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। किरण ने हाल ही में, एक बातचीत के दौरान आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।

laapataa ladies director Kiran Rao opens up about her equation with Aamir Khan first wife Reena Dutta
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में किरण राव ने बताया कि वे आमिर से ज्यादा उनके परिवार के करीब हैं। किरण ने कहा  “जब यह शुरू हुआ तो मैं इससे काफी आश्चर्यचकित थी। जब भी रीना और मैं एक साथ कहीं बाहर जाते हैं तो मीडिया हमारे पीछे पड़ जाती थी। उन्हें आमिर में कोई दिलचस्पी भी नहीं है। मैं और रीना कहते थे कि ठीक है हम एक साथ आपको पोज देंगे क्योंकि हम दोनों दोस्त हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि लोग इसे इतनी बड़ी बात क्यों मानते हैं।

laapataa ladies director Kiran Rao opens up about her equation with Aamir Khan first wife Reena Dutta
आमिर खान और किरण राव - फोटो : social media

किरण राव ने आगे कहा, “मैं इस तरह के आधुनिक परिवार के लिए एक पोस्टर गर्ल बनने को तैयार हूं। मेरा मतलब है कि हमारे पास अपने रिश्तों को लेकर खुलापन होना चाहिए। जो कोई भी अपनी पूर्व पत्नी या किसी से भी दोस्ती करना चाहता है, उसे टिप्स देने में मुझे खुशी होगी। किरण राव ने आगे कहा कि शादी एक खूबसूरत रिश्ता है और लोग अलग होने के बाद भी दोस्त, परिवार या माता-पिता के रूप में अपने रिश्ते को जारी रख सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
laapataa ladies director Kiran Rao opens up about her equation with Aamir Khan first wife Reena Dutta
आमिर खान - किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बेटे आजाद राव के सरोगेट बच्चे होने के बारे में आगे बात करते हुए किरण ने कहा कि उस समय इस बारे में सामने आना और बोलना काफी नया था। फिल्म निर्माता ने कहा, "हम इस बारे में खुलकर बात कर रहे थे और मुझे लगा कि मैं अपनी निजी जिंदगी को खोले बगैर इस यात्रा के बारे में बताना पसंद करूंगी।"

विज्ञापन
laapataa ladies director Kiran Rao opens up about her equation with Aamir Khan first wife Reena Dutta
किरण राव - फोटो : Social Media

किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक आगामी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है। 'लापता लेडीज' की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं।

Sameer Vidwans Marriage: दूल्हा बने 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक, वैलेंटाइन डे पर लेडी लव संग लिए सात फेरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed