फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laapataa Ladies: ऐसे मिली किरण राव को फिल्म 'लापता लेडिज' की कहानी, निर्देशक ने आमिर खान को दिया श्रेय

Sat, 17 Feb 2024 08:55 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 08:55 AM IST
विज्ञापन
Laapataa Ladies Director Kiran Rao revealed about the story development of film gave credit to Aamir Khan
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक किरण राव इन दिनों अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। किरण राव और आमिर खान ने इससे पहले भी कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है, लापता लेडिज भी उसी राह पर चलती दिख रही है। ट्रेलर के साथ-साथ दर्शकों को फिल्म के गाने भी खूब पसंद आ रहे हैं। दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हाल ही में निर्देशक किरण ने फिल्म की कहानी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए और कहानी का श्रेय आमिर खान को दिया।

Laapataa Ladies Director Kiran Rao revealed about the story development of film gave credit to Aamir Khan
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'धोबी घाट' के निर्देशन के 14 साल बाद किरण राव फिर से 'लापता लेडीज' से निर्देशन के क्षेत्र में वापस लौट रही है। एक साक्षात्कार में किरण ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह कहानी किसी भी दिशा में जा सकती थी। जब हम इसे लिख रहे थे तो हमने इसका ध्यान रखा कि यह गंभीर मुद्दों को भी छूए। हमारा लक्ष्य दर्शकों का मनोरंजन करना और इस कहानी को मजेदार बनाना था। फिल्म के किरदार प्यारे और वास्तविक हैं। आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आप इन लोगों को जानते हैं'।

Laapataa Ladies Director Kiran Rao revealed about the story development of film gave credit to Aamir Khan
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान किरण राव ने फिल्म की कहानी का श्रेय आमिर खान को दिया। उन्होंने बताया कि जब वे फिल्म की कहानी लिख रही थीं, तो कई दिनों तक उन्हें इसके लिए सही आइडिया नहीं मिला था। इसी दौरान आमिर एक कार्यक्रम से घर वापस लौटे थे और उन्होंने मुझे बताया कि कैसे ट्रेन में दो लड़कियों की अदला-बदली होती है। ये लाइन मुझे जम गई। यह मेरे लिए न सिर्फ एक बेहतरीन कहानी थी, बल्कि फिल्म बनाने के लिए एक बेहतरीन मौका भी था'।
Priyamani: 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद प्रियामणि को मिलने लगे थे डांस नंबर्स के ऑफर, बोलीं- ऐसे पहचान नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Laapataa Ladies Director Kiran Rao revealed about the story development of film gave credit to Aamir Khan
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

किरण ने आगे कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो इसकी कहानी ऐसी नहीं थी जिसे मैं खुद लिख सकती थी, लेकिन इसे लिखने में अपना कुछ योगदान दे सकती थी। गौरतलब है कि इस फिल्म को जियो स्टूडियोज ने आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के साथ मिलकर किया है। 
NSD: 'थिएटर समूह अपनी स्क्रिप्ट बनाने के लिए स्वतंत्र है', पीएम की प्रशंसा वाली स्क्रिप्ट की आलोचना पर बोली NSD

विज्ञापन
Laapataa Ladies Director Kiran Rao revealed about the story development of film gave credit to Aamir Khan
लापता लेडीज - फोटो : social media

1 मार्च, 2024 को रिलीज हो रही इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म बिप्लब गोस्वामी की कहानी पर आधारित है, जिसका स्क्रीनप्ले स्नेहा देसाई और डायलॉग दिव्यनिधि शर्मा ने लिखा है।
Chamkila: इम्तियाज अली की 'चमकीला' में 15 गाने गाएंगी परिणीति चोपड़ा, बड़े एलान से फैंस को किया उत्साहित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed