Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Laapataa Ladies star Aamir Khan fan asked him to make good action films like Shah Rukh Khan Pathaan
{"_id":"65ebe9a1bea58dc8e2035deb","slug":"laapataa-ladies-star-aamir-khan-fan-asked-him-to-make-good-action-films-like-shah-rukh-khan-pathaan-2024-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: फैन ने आमिर से की पठान जैसी फिल्में बनाने की गुजारिश, अभिनेता ने की लापता लेडीज देखने की रिक्वेस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan: फैन ने आमिर से की पठान जैसी फिल्में बनाने की गुजारिश, अभिनेता ने की लापता लेडीज देखने की रिक्वेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान और किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की और आलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी चाल चल रही है। खोई हुई दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी ने अपने कंटेंट प्रदर्शन और कॉमेडी से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी है। अब हाल ही में, आमिर ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम लाइव सेशन रखा था, जिसमें फैंस ने अभिनेता से कई सारे सवाल किए थे।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान ने किरण राव निर्देशित अपनी फिल्म लापता लेडीज को प्रमोट करने के लिए हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन आयोजित किया। इस लाइव सेशन के दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे, लेकिन जिस सवाल ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। वह शाहरुख खान और पठान से जुड़ा था। एक प्रशंसक ने अभिनेता से शाहरुख खान की पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक ' पठान' जैसी फिल्में करने के लिए कहा।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैन ने सवाल करते हुए कहा, 'सर आपको पठान जैसी फिल्में करनी चाहिए'। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, “यार, शाहरुख बना रहा है ना अच्छी पठान जैसी। मैं बनाता हूं लापता लेडीज। आप वो देखो।' आमिर का यह जवाब फैंस की खूब सराहना बटोर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आमिर हर कलाकार की बहुत ही इज्जत करते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आमिर अब एक्शन फिल्में करने से बचते हैं, उन्हें पता है कि इस उम्र में उन्हें एक्शन फिल्में बिल्कुल भी शोभा नहीं देंगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'आमिर की लापता लेडीज किसी पठान से कम है क्या।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान के अगले प्रोजेक्ट का नाम कथित तौर पर 'सितारे जमीन पर' रखा गया है। खबरों की मानें तो उनकी अगली फिल्म सितारे जमीन पर डाउन सिंड्रोम पर केंद्रित होगी।
विज्ञापन
5 of 5
लापता लेडीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर और किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। इस फिल्म की कहानी पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।