Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Laapataa Ladies star Chhaya Kadam excited about Cannes 2024 said I am living it without thinking too much
{"_id":"6645af611e2f7eb73f026fc8","slug":"laapataa-ladies-star-chhaya-kadam-excited-about-cannes-2024-said-i-am-living-it-without-thinking-too-much-2024-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' की 'मंजू माई' बिखेरेंगी कान में जलवा, बोलीं- ये मेरे जीवन का एक खूबसूरत पल है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' की 'मंजू माई' बिखेरेंगी कान में जलवा, बोलीं- ये मेरे जीवन का एक खूबसूरत पल है
जब किरण राव 'लापता लेडीज' का निर्माण कर रही होंगी तब शायद उन्होंने ने भी नहीं सोचा रहा होगा कि उनकी यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय तक को दर्शकों ने काफी सराहा है। इस फिल्म में में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री छाया कदम भी एक अहम किरदार में नजर आई थीं। अब छाया कदम 'कान फिल्म फेस्टिवल' में भाग लेने जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं छाया ने अपने इस सफर के बारे में क्या कुछ कहा है --
2 of 5
छाया कदम
- फोटो : इंस्टाग्राम
छाया कदम बॉलीवुड में लीक से अलग हटकर किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। वे कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन जब भी पर्दे पर आती हैं छा जाती हैं। छाया कदम बताती हैं, 'मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं फिल्मों में काम करूंगी। मैं जब छोटी थी तब मैं बड़ी होकर एक कब्बडी खिलाड़ी बनना चाहती थी। बाद में मैंने सोचा था कि अपना एक जिम खोलूंगी, लेकिन अभिनय करूंगी यह कभी नहीं सोचा था'।
3 of 5
छाया कदम
- फोटो : इंस्टाग्राम
छाया कदम अब पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' के प्रीमियर के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने जा रही हैं। इस विषय में बात करते हुए वे कहती हैं, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि दर्शक मेरे काम को इतना पसंद करेंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छाया कदम
- फोटो : इंस्टाग्राम
छाया कदम अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं कान फिल्म फेस्टिवल के लिए काफी उत्साहित हूं। यह पल मेरी जिंदगी के सबसे खूबूसरत पलों में से एक है। मैं कुछ और नहीं सोचना चाहती हूं। मैं बस इस पल को जीना चाहती हूं'।
विज्ञापन
5 of 5
छाया कदम
- फोटो : इंस्टाग्राम
छाया कदम 'लापता लेडीज' में 'मंजू माई' की भूमिका में नजर आई थीं। दर्शकों को उनका यह मजबूत किरदार काफी पसंद आया। उनके बोले डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए। इस फिल्म के अलावा छाया 'मडगांव एक्सप्रेस' में भी अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।