{"_id":"66bca9609b982b208d00f790","slug":"lahore-based-artist-sarah-shareef-featured-in-jasbir-jassi-song-yaad-details-inside-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yaad: जसबीर जस्सी के नए गाने ‘याद’ में नजर आईं ये खूबसूरत पाकिस्तानी अभिनेत्री, गायक बोले- मैं चाहता हूं...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Yaad: जसबीर जस्सी के नए गाने ‘याद’ में नजर आईं ये खूबसूरत पाकिस्तानी अभिनेत्री, गायक बोले- मैं चाहता हूं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा शरीफ, जसबीर जस्सी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कोका', 'लौंग दा लश्कारा', 'हीर', 'आओ नी सईयो', 'मेल करादे रबा' और 'दिल ले गई' जैसे अपने हिट और चार्टबस्टर गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करने वाले गायक जसबीर जस्सी हाल ही में 'याद' गाना लेकर दर्शकों के बीच आए हैं। इस म्यूजिक वीडियो में पाकिस्तान की खूबसूरत अदाकारा सारा शरीफ भी नजर आई हैं। यह पहला मौका है जब जेजे म्यूजिक लेबल के साथ सारा ने किसी प्रोजेक्ट पर काम किया है।
2 of 5
याद
- फोटो : यूट्यूब
रिलीज होते ही यह गाना लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है और चार्टबस्टर होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 'याद' को जसबीर जस्सी ने न सिर्फ अपनी आवाज दी है, बल्कि उन्होंने इसके बोल भी खुद ही लिखे हैं। वहीं, लाहौर की रहने वाली अभिनेत्री सारा मौजूदगी ने गाने को और अधिक खूबसूरत बना दिया है।
3 of 5
याद
- फोटो : यूट्यूब
इस गाने में लेखक को अपने साथी की यादों में डूबे हुए दिखाया गया है। इस गाने को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए जसबीर जस्सी ने कहा, "'याद' एक लेखक के प्यार में पड़ने की विभिन्न भावनाओं को दर्शाती है। इस गाने को मिल रहे प्यार को देखकर मैं रोमांचित हूं। मेरा मानना है कि दर्शकों ने वास्तव में गाने में भावनाओं को महसूस किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
याद
- फोटो : यूट्यूब
पाकिस्तानी अभिनेत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "सारा के साथ काम करना अद्भुत था। उन्होंने इस गाने को वह ऊर्जा दी, जिसकी इसे जरूरत थी। लिखते समय मैंने इस गाने में अपना पूरा दिल लगा दिया था। मैंने हमेशा ट्रेंड के अनुसार चलने की जगह कुछ नया और ताजा बनाने की कोशिश की है। अब मैं बस यही चाहता हूं कि मेरे श्रोता इसका संगीत बजाएं सुनें 'याद' को और भी अधिक प्यार दें।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।