Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Leo Star Thalapathy Vijay Film The Greatest Of All Time New poster release film GOAT might be a sci-fi movie
{"_id":"6592d4e0874886e2580f1539","slug":"leo-star-thalapathy-vijay-film-the-greatest-of-all-time-new-poster-release-film-goat-might-be-a-sci-fi-movie-2024-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GOAT: दलपति विजय की फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी, डबल रोल में दर्शकों का उत्साह बढ़ाते दिखे अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
GOAT: दलपति विजय की फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी, डबल रोल में दर्शकों का उत्साह बढ़ाते दिखे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:36 PM IST
सार
दलपति विजय की आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का दूसरा पोस्टर आज नए साल के मौके पर फैंस के साथ साझा किया गया है। इस पोस्टर में विजय बाइक पर बैठे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बंदूक चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले वर्ष फिल्म 'लियो' से बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त धमाका करने वाले दलपति विजय की आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का टाइटल जारी हो गया है। बीते दिन फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इसके बाद आज नए साल के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी किया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का यह पोस्टर बेहद ही शानदार है।
2 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय की आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का दूसरा पोस्टर आज नए साल के मौके पर फैंस के साथ साझा किया गया है। इस पोस्टर में विजय बाइक पर बैठे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बंदूक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। विजय की फिल्म का यह नया पोस्टर कंप्यूटर जनरेटेड लग रहा है, जिसे देखकर यह साफ पता चला रहा है कि 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' एक विज्ञान-फाई फिल्म हो सकती है।
फिल्म के पोस्टर में दलपति विजय पिस्तौल लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बाइक के पीछे बैठे विजय कैमरे में देखते हुए मशीन गन से शूट कर रहे हैं। दर्शकों को फिल्म का दूसरा पोस्टर बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म में दलपति विजय डबल रोल में दिखाई देंगे। पोस्टर में दोनों विजय के लुक देखने को मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय बाप-बेटे की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय की यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में हैं। वहीं, फिल्म के टाइटल और पोस्टर रिलीज के बाद फैंस इसे लेकर और उत्साहित हो गए हैं। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में सुपरस्टार विजय के अलावा, माइक मोहन, जयराम, प्रभु देवा, मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू जैसे अभिनेता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दलपति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म के पहले पोस्टर में दो विजय देखने को मिले, जो फिल्म में स्काइडाइविंग सूट में दिखाई दे रहे हैं। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित है। विजय की आखिरी फिल्म 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। फिस्म ने दुनिया भर में 612 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।