Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Lok Sabha Election 2024: Kangana Ranaut Breaks Silence on viral picture with Gangster Abu Salem Know Details
{"_id":"66548e048144ef58510b55ba","slug":"lok-sabha-election-2024-kangana-ranaut-breaks-silence-on-viral-picture-with-gangster-abu-salem-know-details-2024-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: गैंगस्टर अबू सलेम के साथ वायरल तस्वीर पर कंगना रणौत ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर बताया सच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: गैंगस्टर अबू सलेम के साथ वायरल तस्वीर पर कंगना रणौत ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर बताया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 27 May 2024 07:15 PM IST
सार
कंगना रणौत इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर उनकी एक विवादित तस्वीरे छाई हुई हैं। तस्वीर में वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ दिखाई दे रही हैं, जिसके गैंगस्टर अबू सलेम होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर उनकी एक विवादित तस्वीरे छाई हुई हैं। तस्वीर में वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ दिखाई दे रही हैं, जिसके गैंगस्टर अबू सलेम होने का दावा किया जा रहा है। अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'यह सच नहीं है और तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति एक पूर्व पत्रकार हैं।'
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें वह एक शख्स के साथ मुस्कुराती नजर आ रहीं। कंगना ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'कांग्रेस के पदाधिकारी इस तस्वीर को इस कैप्शन के साथ फैला रहे हैं कि मैं गैंगस्टर अबू सलेम के साथ पार्टी कर रही हूं, यह पत्रकार मिस्टर मार्क मैनुअल के लिए बेहद अपमानजनक हैं। वह अबू सलेम नहीं हैं और यह तस्वीर फिल्म प्रमोशन इवेंट पार्टियों में से एक की है।'
पिछले हफ्ते कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई तस्वीरें साझा की थीं, जिन्होंने 24 मई को मंडी का दौरा किया था। एक तस्वीर में उन्होंने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और उन्हें लाल गुलाब दिया था। एक जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काम करने का दिन आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करना सूरज को मोमबत्ती दिखाने जैसा है। उन्होंने जो तकनीकी और आधुनिक विकास कार्य किए हैं, वे जबर्दस्त हैं। अब मैं भी उनकी टीम का हिस्सा हूं और पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर मंडी के विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'इमरजेंसी' में दिखाई देंगी। वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।