{"_id":"68b9c5fd7fca25da2e0c00c7","slug":"lokah-chapter-1-vs-hridayapoorvam-box-office-collection-total-earning-of-malayalam-film-2025-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: 'लोका चैप्टर 1' ने की 'हृदयपूर्वम' से ढाई गुना ज्यादा कमाई, जानें फिल्मों का टोटल कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: 'लोका चैप्टर 1' ने की 'हृदयपूर्वम' से ढाई गुना ज्यादा कमाई, जानें फिल्मों का टोटल कलेक्शन
Thu, 04 Sep 2025 10:31 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:31 PM IST
सार
Lokah Chapter 1 VS Hridayapoorvam: साउथ की फिल्मों 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है। 'लोका चैप्टर 1' ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
लोका चैप्टर 1, हृदयपूर्वम
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर अक्सर बॉलीवुड फिल्मों का दबदबा रहता है। हालांकि इन दिनों साउथ की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। ये दोनों फिल्में 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' हैं। कमाई के मामले में 'लोका चैप्टर 1' ने बॉलीवुड फिल्मों 'परम सुंदरी' और 'वॉर 2' को पीछे छोड़ दिया है। इसने साउथ की फिल्म 'कुली' को भी पानी पिला दिया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने आज कितनी कमाई की है।
लोका चैप्टर 1, हृदयपूर्वम
- फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर मलयालम फिल्मों का दबदबा
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' ने 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों ही फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कल्याणी प्रियदर्शन की अदाकारी वाली फिल्म 'लोका चैप्टर 1' आगे निकलते हुए दिख रही है। इस फिल्म ने 'हृदयपूर्वम' को पीछे छोड़ा ही है, साथ ही 'परम सुंदरी' को भी पछाड़ दिया है। साउथ के जाने माने कलाकार मोहनलाल ने 'हृदयपूर्वम' में रोमांटिक किरदार निभाया है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है।

लोका चैप्टर 1 फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
'लोका चैप्टर 1' की कमाई
'लोका चैप्टर 1' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.7 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 4 करोड़ रुपये रही। इसके बाद फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला। फिल्म ने शनिवार को 7.6 और रविवार को 10.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बुधवार को फिल्म ने 7.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5.93 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 52.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Movie Review: सीट से बांधे रखेगी ‘लोका’, बेहतर हो सकता था अंत; दिल चुराकर चौंका देंगी कल्याणी

हृदयपूर्वम फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
'हृदयपूर्वम' की धीमी है कमाई
फिल्म 'हृदयपूर्वम' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद वीकएंड पर फिल्म की कमाई बढ़ी। शनिवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को 3.7 करोड़ रुपये की कमाई की। बुधवार को फिल्म ने 1.94 करोड़ रुपये की कमाई की। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 20.02 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

मलयालम फिल्म 'लोका' और 'हृदयपूर्वम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'लोका चैप्टर 1' ने 'हृदयपूर्वम' को छोड़ा पीछे
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' की कमाई की बात की जाए तो 'लोका चैप्टर 1' ने काफी ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने 'हृदयपूर्वम' से 32.26 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं। 'लोका चैप्टर 1' की लागत 35 करोड़ रुपये है। वहीं 'हृदयपूर्वम' की लागत 30 करोड़ रुपये है। इस फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।