फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War 2 Vs Coolie Box Office: गुरुवार को लाखों में सिमटी 'वॉर 2', 'कुली' ने फिर दिखाई स्टार पावर; जानें कलेक्शन

Thu, 04 Sep 2025 10:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 04 Sep 2025 10:08 PM IST
सार

War 2 Vs Coolie Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' और 'वॉर 2' के बीच शुरुआत से ही टक्कर देखने को मिली है। अब जब दोनों फिल्मों को रिलीज हुई 22 दिन हो गए हैं, तो किस फिल्म ने कितनी कमाई है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
War 2 Vs Coolie Box Office Collection Report hrithik roshan junior ntr rajinikanth
वॉर 2 बनाम कुली - फोटो : एक्स
साउथ के थलाइवा रजनीकांत की फिल्म 'कुली' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'व़ॉर 2' के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है। एक तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’- दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं। अब इन फिल्मों को सिनेमाघरों में 22 दिन पूरे हो चुके हैं और ताजा आंकड़े बताते हैं कि ‘कुली’ अभी भी ‘वॉर 2’ से कई कदम आगे है।
War 2 Vs Coolie Box Office Collection Report hrithik roshan junior ntr rajinikanth
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
22वें दिन ‘कुली’ की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार यानी रिलीज के 22वें दिन ‘कुली’ ने 1.01 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब बढ़कर 283.61 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि अभी भी यह फिल्म अपने 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट तक नहीं पहुंची है, लेकिन लगातार हो रही कमाई यह संकेत देती है कि आने वाले दिनों में फिल्म घाटा कम कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Coolie Movie Review: रजनीकांत के 50 साल पूरे होने का जश्न है ‘कुली’, कहानी थाेड़ी पेचीदा पर फिल्म फुल एंटरटेनर

 
War 2 Vs Coolie Box Office Collection Report hrithik roshan junior ntr rajinikanth
जानिए कब देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म कुली - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial
'कुली' की स्टारकास्ट
‘कुली’ में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड से आमिर खान गैंगस्टर के किरदार में नजर आए हैं। वहीं साउथ के सितारे नागार्जुन, उपेंद्र और सत्यराज ने भी फिल्म में अहम रोल निभाए हैं। निर्देशक लोकेशन कनगराज ने इस फिल्म को बड़े स्तर पर पेश किया, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का काम किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
War 2 Vs Coolie Box Office Collection Report hrithik roshan junior ntr rajinikanth
वॉर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस हाल
दूसरी ओर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती दिख रही है। 22वें दिन इस फिल्म ने केवल 22 लाख रुपये का बिज़नेस किया। इस तरह से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 236.07 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है।

ये खबर भी पढ़ें: War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में टॉप पर कहानी, ट्विस्ट और इमोशन में फ्लॉप; ऋतिक और NTR का बेजान शो

 
विज्ञापन
War 2 Vs Coolie Box Office Collection Report hrithik roshan junior ntr rajinikanth
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'वॉर 2' की स्टारकास्ट
निर्देशक अयान मुखर्जी की इस फिल्म में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और वरुण बड़ोला जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म में बॉबी देओल ने भी कैमियो किया, लेकिन दर्शकों को कहानी और रोमांच की कमी खली। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने इसे एक्शन ज्यादा और कंटेंट कम वाली फिल्म भी बताया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed