फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Param Sundari Box Office: बॉक्स ऑफिस पर स्थिर हुई 'परम सुंदरी' की रफ्तार, जानें सातवें दिन का कलेक्शन

Thu, 04 Sep 2025 09:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 04 Sep 2025 09:27 PM IST
सार

Param Sundari Box Office Collection Report: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
param sundari box office collection report day 7 sidharth malhotra janhvi kapoor
परम सुुंदरी - फोटो : एक्स

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म की कमाई बेहद अहम मानी जाती है। हाल ही में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की परीक्षा दे रही है। फिल्म ने शुरुआती 6 दिनों में करीब 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और अब सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

param sundari box office collection report day 7 sidharth malhotra janhvi kapoor
'परम सुंदरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म को मिली ठीक-ठाक ओपनिंग
फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी तो पहले दिन इसे दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी और वीकेंड का फायदा मिला और फिल्म की कमाई 9.25 और 10.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

 
param sundari box office collection report day 7 sidharth malhotra janhvi kapoor
परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया
वीकडे आते-आते रफ्तार पड़ी धीमी
हालांकि सोमवार आते-आते फिल्म की रफ्तार थमी और कलेक्शन सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये रहा। मंगलवार को हल्का उछाल आया और इसने 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। बुधवार को फिर गिरावट दर्ज की गई और फिल्म की कमाई 2.85 करोड़ रुपये तक सीमित रह गई। गुरुवार यानी सातवें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक 2.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का पहले हफ्ते का कुल आंकड़ा 39.47 करोड़ रुपये पर आकर ठहरा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
param sundari box office collection report day 7 sidharth malhotra janhvi kapoor
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की बड़ी फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अब तक कई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिट और औसत फिल्मों के बीच झूलते करियर में ‘परम सुंदरी’ उनके लिए राहत भरी सौगात लेकर आई है। यह फिल्म उनकी टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘एक विलेन’ है जिसने 105.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं अब ‘परम सुंदरी’ ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
param sundari box office collection report day 7 sidharth malhotra janhvi kapoor
'परम सुंदरी' - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी और लोकेशन पर दर्शकों की राय
‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसकी शूटिंग खूबसूरत केरल की लोकेशनों पर की गई है। दर्शकों को फिल्म के विजुअल्स और सिनेमैटोग्राफी ने प्रभावित किया है। हालांकि फिल्म समीक्षकों का मानना है कि कहानी में मजबूती की कमी है, जिसके चलते यह फिल्म बड़ी ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पा रही। फिर भी सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed