देश भर में इस वक्त साउथ फिल्मों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। हिंदी में डब की गई साउथ फिल्मों को भी दर्शक बड़े चाव से देख रहे हैं। इन फिल्मों की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल में ही तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म 'अरनमनई 4' तामिल-तेलुगु में अच्छी कमाई करने के बाद हिदी में भी रिलीज की गई। हिंदी भाषी दर्शकों से फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है। फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। साउथ फिल्मों की कामयाबी के पीछे उनके निर्देशकों का काफी अहम योगदान है। कई ऐसे निर्देशक हैं, जो हिंदी भाषी दर्शकों पर भी अपनी पकड़ बना चुके हैं। उनके नाम से ही फिल्मों को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है। ऐसे में निर्माता भी इन पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। आज हम बात करेंगे उन साउथ फिल्मों के निर्देशकों का, जिनकी आगामी फिल्मों पर हजार करोड़ से भी ज्यादा रुपये दांव पर लगाए गए हैं।
South Directors: इन फिल्मों के निर्देशकों पर रहेंगी निगाहें, दांव पर लगे हैं हजार करोड़ से भी ज्यादा रूपये
कई ऐसे निर्देशक हैं, जो हिंदी भाषी दर्शकों पर भी अपनी पकड़ बना चुके हैं। ऐसे में निर्माता भी इन पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। आज हम बात करेंगे उन साउथ फिल्मों के निर्देशकों का, जिनकी आगामी फिल्मों पर हजार करोड़ से भी ज्यादा रुपये दांव पर लगाए गए हैं।
नाग अश्विन- 'कल्कि 2898 एडी'
'कल्कि 2898 एडी' की चर्चा देशभर में जोरों शोरों से हो रही है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका देश भर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साइंस-फिक्शन और भारतीय पौराणिक कथाओं का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म में कई बड़े अभिनेता नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन,कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, ब्रह्मानंदम, पशुपति और राजेंद्र प्रसाद जैसे कई बेहतरीन कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी अश्विनी दत्त कर रहे हैं। नाग अश्विन निर्देशित इस फिल्म पर 400 करोड़ से भी ज्यादा का दांव लगाया गया है। अमर उजाला के साथ एक इंटरव्यू में खुद नाग अश्विन ने बताया था कि फिल्म पर 425 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
Sonakshi Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा की जीत से बेहद खुश हैं बेटी सोनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
लोकेश कनगराज -'कुली'
साउथ फिल्मों के जाने माने निर्देशक लोकेश कनगराज इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'कुली' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत नजर आने वाले हैं। यह उनकी 171वीं फिल्म है। फिल्म को विशाल स्तर पर बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत की इस फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का प्रोडक्शन ‘सन पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 300 करोड़ से भी ज्यादा का है। हालांकि, इस पर निर्माताओं द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताते चलें कि लोकेश का एक अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स है, जिसके तहत उन्होंने कैथी, विक्रम और लियो जैसी फिल्में बनाईं हैं।
Kartik Aaryan: स्कूटी पर ग्वालियर की इस जगह पर खूब घूमा करते थे कार्तिक, बोले- वहां मैंने जमकर मस्ती की
शंकर- 'इंडियन 2'
शंकर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों के निर्माता और निर्देशक हैं, लेकिन उन्होंने कुछ बेहतरीन हिंदी फिल्में भी बनाई हैं। उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'नायक' का निर्देशन किया था, जिसे आज भी दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। इसके अलावा उन्होंने रजनीकांत के साथ 'रोबोट' फिल्म भी बनाई, जो काफी सफल रही थी। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं, फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन 2' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार कमल हासन नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 250 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। हालांकि, इस की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं आई है।
आयशा का 'जालिमा' पर जबर्दस्त डांस, फैंस की धड़कनें हुईं तेज
ए. कालीश्वरन- 'बेबी जॉन'
'बेबी जॉन' एक आगामी हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन ए. कालीश्वरन कर रहे हैं। फिल्म एक एक्शन ड्र्रामा होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन बतौर मुख्य अभिनेता नजर आएंगे, जबकि इस फिल्म से साउथ की मशहूर अभिनेत्री कीर्ती सुरेश अपना हिंदी डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण साउथ के जाने माने निर्देशक एटली कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' निर्देशित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये है।
Web Series: इन वेब सीरीज को देखकर आएगा 'पंचायत' जैसा मजा, बार-बार देखने का करेगा मन