एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:52 AM IST
सार
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक बार फिर से मुंबई में एक साथ नजर आए। दोनों रविवार रात मुंबई में एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने सफेद और नीले रंग के आउटफिट पहने हुए थे, जबकि विजय ने ऊपर से ग्रे जैकेट भी कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक बार फिर से मुंबई में एक साथ नजर आए। दोनों रविवार रात मुंबई में एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने सफेद और नीले रंग के आउटफिट पहने हुए थे, जबकि विजय ने ऊपर से ग्रे जैकेट भी कैरी किया हुआ था।
2 of 5
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने एक साथ वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ काम किया था और तभी से ही उनके बीच रोमांस की चर्चाएं सामने आती रही हैं। तमन्ना और विजय एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते के बारे में काफी खुले विचार के हैं, तभी वह किसी की भी परवाह किए बगैर पब्लिक प्लेस पर एक-साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ जाते हैं। यह जोड़ा अक्सर सार्वजनिक रूप से अपनी मौजूदगी से लोगों को आकर्षित करता रहा है। तमन्ना और विजय हाल ही में मुंबई में बाहर निकले तब पैपराजी ने इस प्रेमी जोड़े को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
3 of 5
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें तमन्ना भाटिया अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। रविवार रात को दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान दोनों ने एक कपल की तरह एक रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।
विजय के साथ बाहर आते समय तमन्ना सफेद टॉप और नीली जींस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने अपने बालों को बन में बांध हुआ था। वहीं, विजय ने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी और उसे नीले डेनिम के साथ पेयर किया था। विजय ने अपने इस लुक को ग्रे जैकेट के साथ पूरा किया था। दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान विजय ने पहले तमन्ना को सुरक्षित तरीके से कार में बैठाया और फिर विजय भी बाद में उसी कार में बैठे नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
काम की बात करें तो विजय वर्मा को तमन्ना भाटिया के साथ 'लस्ट स्टोरीज 2' में एक साथ देखा गया था। इसका निर्देशन फिल्म निर्माता सुजॉय घोष ने किया था। बता दें 'लस्ट स्टोरीज 2' 2023 में ओटीटी पर जारी की गई थी, जबकि 'लस्ट स्टोरीज' साल 2018 में आई थी । 2023 की सीरीज में काजोल, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी, अमृता सुभाष और तिलोत्तमा शोम ने भी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं।
Stree 2: जब 'स्त्री' में विक्की की भूमिका के लिए चुना गया था दूसरा अभिनेता! रोल को किया अस्वीकार, अब है अफसोस
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।