{"_id":"6871c5ffb41cd5ead40d9d91","slug":"maalik-vs-aankhon-ki-gustakhiyan-and-superman-box-office-collection-day-1-2025-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: क्या 'मालिक' पर भारी पड़ी 'सुपरमैन'? जानें पहले दिन कैसा रहा शनाया की डेब्यू फिल्म का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: क्या 'मालिक' पर भारी पड़ी 'सुपरमैन'? जानें पहले दिन कैसा रहा शनाया की डेब्यू फिल्म का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 12 Jul 2025 07:48 AM IST
सार
Maalik Vs Superman: शुक्रवार का दिन बॉलीवुड फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा। हालांकि यह दिन हॉलीवुड फिल्मों के लिए अच्छा रहा। आइए जानते हैं शुक्रवार को फिल्मों ने कितनी कमाई की?
विज्ञापन
1 of 6
मालिक, आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में पिछले कई दिनों से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। शुक्रवार को 'मालिक', 'आंखों की गुस्ताखियां' और 'सुपरमैन' रिलीज हुई। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की है। इसी के साथ बाकी फिल्मों का हाल भी जानते हैं।
2 of 6
मालिक
- फोटो : एक्स
मालिक
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को अपनी तरफ बुलाने में नाकाम रही है। ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत करते हुए फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी कमजोर मानी जा रही है।
3 of 6
आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : यूट्यूब
आंखों की गुस्ताखियां
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' भी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म पर आलोचकों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 35 लाख रुपये का कारोबार किया। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत मैसी अहम किरदार में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन औसत से भी कम कमाई की है।
सुपरमैन
जैसा कि पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि भारत में बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा हॉलीवुड की फिल्में कमाई कर रही हैं। ऐसा ही सुपरमैन के साथ भी हुआ है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 6.9 करोड़ रुपये से खाता खोला। 'सुपरमैन' एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है। इसने बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 6
मेट्रो इन दिनों
- फोटो : सोशल मीडिया
मेट्रो इन दिनों
मल्टी स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुक्रवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म ने अब तक टोटल 29.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म चार जुलाई को रिलीज हुई थी। इसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे कलाकार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।