फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahabharat: अधर में अटका मेगासीरीज ‘महाभारत’ का भविष्य, डिज्नी इंडिया और जियो सिनेमा के विलय का पहला असर

Sat, 30 Dec 2023 12:19 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Madhu mantena produced web series Mahabharat is not in priority list of hotstar Disney+ Jio Cinema merger
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जियो सिनेमा और डिज्नी की भारतीय कंपनियों स्टार स्टूडियो, स्टार टीवी नेटवर्क और हॉटस्टार के संभावित विलय के चलते बीते साल अमेरिका के अनाहाइम में घोषित मेगा सीरीज ‘महाभारत’ अधर में अटक गई है। इस सीरीज को निर्माता मधु मंटेना के साथ बनाने का ऐलान बहुत जोर शोर से किया गया था। वेब सीरीज ‘महाभारत’ पर अभी तक काम ही नहीं शुरू हुआ है और जानकारी के मुताबिक निकट भविष्य में इसका बन पाना अब मुश्किल है।

Madhu mantena produced web series Mahabharat is not in priority list of hotstar Disney+ Jio Cinema merger
अयान मुखर्जी, ब्रह्मास्त्र 2 कॉन्सेप्ट आर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘महाभारत’ का बन पाना मुश्किल इसलिए भी दिख रहा है क्योंकि रिलायंस और डिज्नी के इस विलय के बाद जो महागाथा सबसे पहले शुरू होने की तैयारी में दिख रही है, वह है निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्मत्रयी की दूसरी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2: देव’। सू्त्र बताते हैं कि जियो सिनेमा के स्वामित्व में आने के बाद डिज्नी की भारतीय फिल्म निर्माण शाखा स्टार स्टूडियोज का भी अधिग्रहण पूरा हो जाएगा। इसके बाद फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ सीरीज के बौद्धिक संपदा अधिकार भी जियो के पास ही आ जाएंगे।

Madhu mantena produced web series Mahabharat is not in priority list of hotstar Disney+ Jio Cinema merger
डिज्नी का लोगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वॉल्ट डिज्नी की स्थापित कंपनी डिज्नी स्टूडियोज ने इसी साल अपनी स्थापना के सौ साल पूरे किए हैं। सौवां साल शुरू होने के उत्सव की शुरुआत डिज्नी ने अपने सबसे पहले एडवेंचर पार्क डिज्नीलैंड के शहर अनाहाइम में बीते साल सितंबर में की थी। डी23 एक्सपो 2022 नाम के इस आयोजन में डिज्नी ने दुनिया भर में फैले अपने कारोबार के बारे में आगंतुकों को जानकारी दी। फोकस उस मनोरंजन सामग्री पर ज्यादा रखा गया जिसे ये कंपनी दुनिया के तमाम देशों की स्थानीय भाषाओं में बनाने पर काम करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhu mantena produced web series Mahabharat is not in priority list of hotstar Disney+ Jio Cinema merger
डी 23 एक्सपो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मौके पर डिज्नी ने साल 2025 तक चीन, जापान, कोरिया, स्पेन के अलावा भारत में भी स्थानीय भाषाओं में बहुत बड़े बजट वाली मनोरंजन सामग्री बनाने का ऐलान किया। और, इस एलान के दौरान सबसे अहम रहा ‘महाभारत’ पर एक मेगा सीरीज का निर्माण। डिज्नी की इंटरनेशनल कॉन्टेट एंड ऑपरेशन प्रमुख रेबेका कैम्पबेल के साथ मौजूद रहे भारतीय प्रतिनिधि व कॉन्टेंट प्रमुख गौरव बनर्जी ने तब बताया था कि ये सीरीज डिज्नी की भारतीय शाखा निर्माता मधु मंटेना के साथ बनाएगी।

विज्ञापन
Madhu mantena produced web series Mahabharat is not in priority list of hotstar Disney+ Jio Cinema merger
दीपिका पादुकोण, मधु मंटेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माता मधु मंटेना इससे पहले दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर एक फिल्म ‘द्रौपदी’ भी बनाने वाले थे। ‘द्रौपदी’ कब की ठंडे बस्ते में जा चुकी है और अब ताजा जानकारी के मुताबिक ‘महाभारत’ का निर्माण भी कंपनी की भावी योजनाओं के तहत हाशिये पर जा चुका है। ‘महाभारत’ पर एक सीरीज का निर्माण करने की योजनाओं पर फिल्म निर्माता व अभिनेता आमिर खान ने भी कई बरसों तक काम किया। लेकिन, इस योजना से आमिर खान भी अपना ध्यान हटा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed