Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salaar Actress Shruti Haasan opened up about the allegations made by Orry Says I Do no Know Who He Is
{"_id":"658ea4eeb23a8d82220d6197","slug":"salaar-actress-shruti-haasan-opened-up-about-the-allegations-made-by-orry-says-i-do-no-know-who-he-is-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shruti Haasan: बॉयफ्रेंड से शादी की अफवाह पर श्रुति हासन ने ओरी को लताड़ा, कहा- 'जो लोग मुझे नहीं जानते वह...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shruti Haasan: बॉयफ्रेंड से शादी की अफवाह पर श्रुति हासन ने ओरी को लताड़ा, कहा- 'जो लोग मुझे नहीं जानते वह...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:23 PM IST
सार
सलार अभिनेत्री ने कहा, 'यह बहुत मूर्खतापूर्ण है। मैं चाहती हूं कि जो लोग मुझे नहीं जानते वह मेरे बारे में बात न करें। मैंने अपनी जिंदगी पूरी खुलेपन और ईमानदारी से जी है। अगर मैं शादीशुदा होती तो मैं इसे क्यों छुपाती।'
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति हासन और ओरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री श्रुति हासन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। अब हाल ही में, ओरहान अवात्रामणि यानी कि ओरी ने कपल की शादी की बात बताई। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अब श्रुति हासन ने आगे आकर खुद इस बात पर सफाई दी है। उन्होंने शादी की अफवाह का झूठ बताते हुए कहा कि वह यह भी नहीं जानती हैं कि ओरी कौन हैं।
2 of 5
श्रुति हासन और ओरी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैं नहीं जानती कि वह कौन हैं। मैं अपना काम करने और अपनी जिंदगी जीने में व्यस्त हूं। मेरा ध्यान हमेशा उन लोगों पर रहा है, जो मेरे जीवन और मेरे आस-पास अच्छी ऊर्जा लाते हैं। मैंने हमेशा ही यह कहा है और मैं इस पर कायम हूं। मैं एक दर्पण की तरह हूं। मैं लोगों के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार करती हूं, जैसा मेरे साथ किया जाता है और मैं इसके लिए कभी सॉरी नहीं हूं।'
सलार अभिनेत्री ने आगे कहा, 'यह बहुत मूर्खतापूर्ण है। मैं चाहती हूं कि जो लोग मुझे नहीं जानते वह मेरे बारे में बात न करें। मैंने अपनी जिंदगी पूरी खुलेपन और ईमानदारी से जी है। अगर मैं शादीशुदा होती तो मैं इसे क्यों छुपाती। मैंने एक स्पष्टीकरण पोस्ट किया क्योंकि मेरा सोशल मीडिया इस खबर से स्पैम हो गया था। यह काफी मजेदार था। मैं इस पर हंस रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर लिखा था, 'मैं शादीशुदा नहीं हूं। मैं ऐसी इंसान हूं, जो हर चीज के बारे में खुलकर बात करती है। मैं इसे क्यों छिपाऊंगी? इसलिए जो लोग मुझे बिल्कुल नहीं जानते हैं, कृपया शांत हो जाएं। लोगों के मन में गलत धारणा न बनाएं। आप के एक गलत संबोधन से हमारी छवि भी खराब हो सकती है।'
विज्ञापन
5 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान ओरी से एक यूजर ने पूछा कि क्या अतीत में किसी सेलिब्रिटी ने कभी उनके प्रति असभ्य व्यवहार किया था। ओरी ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'श्रुति हसन। पोज देने के लिए नहीं, क्योंकि मैंने उनसे कभी नहीं पूछा, लेकिन एक कार्यक्रम में वह मेरे साथ काफी अलग थीं। मैं उन्हें जानता भी नहीं। बहुत बुरा लगा, लेकिन शायद कुछ गलतफहमी थी, क्योंकि मेरे उनके पति के साथ अच्छे संबंध हैं और मैं उन्हें पसंद करता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।