सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: बॉलीवुड में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से खुश हैं माधुरी, कहा- यह आश्चर्यजनक है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 25 Nov 2024 09:35 PM IST
सार

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने हाल ही में बॉलीवुड में हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि निर्माण के क्षेत्र में आ रही महिलाओं को और शक्ति मिलनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Madhuri Dixit nene happy to see more contribution of womens in bollywood said they need more power
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में एक अतुलनीय योगदान दिया है। दिग्गज अभिनेत्री का मानना है कि 80 और 90 के दशक के बाद से बॉलीवुड में बहुत कुछ बेहतर हुआ है। 1984 में  'अबोध' से डेब्यू करने वाली और 'दिल तो पागल है', 'तेजाब', 'बेटा' और 'राजा' जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली माधुरी ने याद किया कि पहले फिल्म सेट पर केवल महिला कलाकार और उनके हेयरड्रेसर ही हुआ करते थे, लेकिन अब हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।


 
Madhuri Dixit nene happy to see more contribution of womens in bollywood said they need more power
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
महिलाओं की बढ़ी भागीदारी
अभिनेत्री ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में बताया, "महिलाओं ने एक लंबा सफर तय किया है, यह छोटे-छोटे कदम हैं। जब मैं 80 और 90 के दशक में काम करती थी, तो सेट पर केवल मैं, मेरी सह-कलाकार जो महिलाएं होती थीं या हेयरड्रेसर होती थीं। आज, जब मैं किसी सेट पर जाती हूं तो डीओपी से लेकर एडी, लेखक और एक्शन मास्टर तक हर जगह महिलाएं हैं। मैं सोच भी नहीं सकती थी कि वह इस क्षेत्र में होंगी, जो आश्चर्यजनक है।" 
Rashmika Mandanna : क्या विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते पर रश्मिका मंदाना ने लगा दी मुहर? जानें पूरी बात

 
Madhuri Dixit nene happy to see more contribution of womens in bollywood said they need more power
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
महिलाएं बन रहीं निर्माता
अभिनेत्री ने धीरे-धीरे हुए इस बदलाव की सराहना की और कहा कि महिलाएं अब अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने लगी हैं और अब वह फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, "हम महिलाओं को एक्शन भूमिकाओं में भी देख रहे हैं, जो आश्चर्यजनक है। जैसे 'गुलाब गैंग' में मैंने एक्शन भूमिका निभाई थी और वह फिल्म महिला-केंद्रित थी, लेकिन हमें ज्यादा व्यावसायिक फिल्में बनाने की जरूरत है, जो महिला-केंद्रित हों, यह धीरे-धीरे होगा। बहुत सी महिला अभिनेता निर्माता बन रही हैं, अगर वह अपनी तरह की फिल्में बनाना चाहती हैं, जो आश्चर्यजनक है और उन्हें और पॉवर मिलनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit nene happy to see more contribution of womens in bollywood said they need more power
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी ने कहा अभी और समय लगेगा
बीते कुछ वर्षों में आलिया भट्ट, कृति सेनन और कंगना रनौत ने प्रोडक्शन की ओर रुख किया है। इन बदलावों के बावजूद माधुरी ने कहा कि बदलाव रातों-रात नहीं होगा। उन्होंने कहा, "भले ही यह यहां हो या विदेश में या कहीं और, एक हद तक, यह पुरुषों की दुनिया है। इसे बदलने में कुछ समय लगेगा और हम वहां पहुंच रहे हैं।"

 
विज्ञापन
Madhuri Dixit nene happy to see more contribution of womens in bollywood said they need more power
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अलग भूमिकाओं की तलाश में माधुरी दीक्षित
 माधुरी दीक्षित को हाल ही में 'भूल भुलैया 3' में देखा गया, जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ती डिमरी और विद्या बालन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है और 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह अलग-अलग तरह की रोमांचक भूमिकाओं की तलाश में हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 25: कार्तिक की फिल्म की धीमी हुई रफ्तार, चौथे सोमवार को इतना रहा कारोबार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed