Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Madhuri Dixit to play serial killer in Nagesh Kukunoor upcoming psychological thriller Mrs Deshpande report
{"_id":"66b08c99b2c85f48be02e0d0","slug":"madhuri-dixit-to-play-serial-killer-in-nagesh-kukunoor-upcoming-psychological-thriller-mrs-deshpande-report-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: नागेश कुकुनूर की 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित! निभाएंगी सीरियल किलर का किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Madhuri Dixit: नागेश कुकुनूर की 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित! निभाएंगी सीरियल किलर का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:56 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित निर्देशक नागेश कुकुनूर के साथ अपनी आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी। माधुरी दीक्षित ने पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीता है। अपने शानदार आभिनय के साथ ही माधुरी ने अपने बेहतरीन डांस के जरिए भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वहीं 'मिसेज देशपांडे' में माधुरी को एक अलग किरदार में देखना प्रशंसकों के लिए काफी मनोरंजक रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित निर्देशक नागेश कुकुनूर के साथ अपनी आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी। माधुरी दीक्षित ने पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीता है। अपने शानदार आभिनय के साथ ही माधुरी ने अपने बेहतरीन डांस के जरिए भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वहीं 'मिसेज देशपांडे' में माधुरी को एक अलग किरदार में देखना प्रशंसकों के लिए काफी मनोरंजक रहेगा।
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने टीवी रियलिटी शो और वेब सीरीज में भी बेहतरीन काम किया है। 2022 में 'द फेम गेम' के साथ डिजिटल में अपनी शुरुआत करने के बाद अब माधुरी आगामी शो 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आगामी सीरीज में माधुरी एक सीरियल किलर की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी दीक्षित एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म में सीरियल किलर की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रही हैं, जिसे नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इस वेब सीरीज का नाम 'मिसेज देशपांडे' है। शो की कहानी बताती है कि कैसे पुलिस एक सीरियल किलर को काम पर रखती है और दूसरे सीरियल किलर के तरीके को समझने और उसे पकड़ने के लिए उसके दिमाग का इस्तेमाल करती है। बता दें यह शो एक फ्रेंच सीरीज का रीमेक है।
बहरहाल, वेब सीरीज की कास्टिंग का काम चल रहा है। वहीं माधुरी के प्रशंसक उनको एक डार्क रोल में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। नागेश कुकुनूर को 'मॉडर्न लव हैदराबाद' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' नाम की वेब सीरीज का भी निर्देशन किया है।
माधुरी आखिरी बार लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4' में जज के रूप में दिखाई दी थीं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'भूल भुलैया 3' में विद्या और माधुरी के बीच एक अनोखे डांस देखने को मिलेगा। विद्या और माधुरी दोनों ही ग्रेस के लिए जानी जाती हैं और मेकर्स 'भूल भुलैया 3' में एक खास डांस नंबर में दोनों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। भूषण कुमार और उनकी टीम विद्या और माधुरी पर फिल्माए जाने वाले 'आमी जे तोमार सुधु जे तोमार' एक नए संस्करण पर काम कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी अभिनीत अनीस बज्मी द्वारा निर्देशत 'भूल भुलैया 3' दिवाली 2024 पर रिलीज होगी।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा-राहुल का हुआ ब्रेकअप? अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कथित बॉयफ्रेंड को किया अनफॉलो!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।