सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Tehran: 'तेहरान' में नया है मधुरिमा तुली का किरदार, फिल्म में जॉन अब्राहम का नाम सुनते ही किया था यह काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 15 Aug 2025 11:29 AM IST
सार

Madhurima Tuli On Tehran: मधुरिमा को लगता है कि फिल्म 'तेहरान' ने उन्हें एक जमीनी और भावनात्मक स्तर पर रोल निभाने का मौका दिया है।

विज्ञापन
Madhurima Tuli Calls her role in Tehran real say yes when she heard about John Abraham
मधुरिमा तुली - फोटो : इंस्टाग्राम @madhurimatuli
अभिनेत्री मधुरिमा तुली अपनी फिल्म 'तेहरान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उन्होंने जॉन अब्राहम के विपरीत जासूस काजल सिंघानिया का रोल निभाया है। फिल्म में अपने रोल के बारे में मधुरिमा ने कहा कि पिछली फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म में उनका रोल एकदम अलग और नया है।
Trending Videos
Madhurima Tuli Calls her role in Tehran real say yes when she heard about John Abraham
मधुरिमा तुली - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में नया है मधुरिमा का रोल
बॉलीवुड बबल से बातचीत में मधुरिमा तुली ने कहा 'मेरे पिछले किरदारों के मुकाबले तेहरान में मेरा रोल सबसे अलग और नया है। मैंन पहले काल्पनिक रोल जैसे राजकुमारी, पुलिस और योद्धा का किरदार निभाया था लेकिन इस फिल्म में असली रोल निभाया है। यह रोल किसी से प्रेरित नहीं है। इस रोल से मैंने जुड़ाव महसूस किया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhurima Tuli Calls her role in Tehran real say yes when she heard about John Abraham
मधुरिमा तुली - फोटो : इंस्टाग्राम @madhurimatuli
फिल्म में काम करने के लिए तुरंत कहा हां
मधुरिमा ने बताया कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत जल्दी तैयार हो गई थीं। उन्होंने कहा 'तेहरान का पूरा सेट बहुत अच्छा था, चाहे वह मेरे साथी कलाकार हों, प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स हो या फिर कहानी हो। यह सच्ची घटना पर आधारित है। सब कुछ बहुत अच्छा था। इसलिए इस फिल्म को ना कहने के लिए मेरे पास कोई कारण नहीं था। जब मैंने सुना कि यह रोल जॉन के विपरीत है तो मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दिया।'

यह खबर भी पढ़ें: Sholay Cast: 50 साल बाद अब कैसी दिखती है 'शोले' की कास्ट? देखें धर्मेंद्र से लेकर हेमा मालिनी की तस्वीरें
Madhurima Tuli Calls her role in Tehran real say yes when she heard about John Abraham
मधुरिमा तुली - फोटो : इंस्टाग्राम @madhurimatuli
जमीनी और भावनात्मक है रोल
मधुरिमा को लगता है कि तेहरान ने उन्हें एक जमीनी और भावनात्मक स्तर पर रोल निभाने का मौका दिया है। फिल्म में उन्होंने महिलाओं की ताकत को दर्शाया जो अपने प्रियजनों का सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
Madhurima Tuli Calls her role in Tehran real say yes when she heard about John Abraham
मधुरिमा तुली - फोटो : इंस्टाग्राम @madhurimatuli
तेहरान के बारे में
फिल्म 'तेहरान' सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म रूस-यूक्रेन की जंग से जुड़ी है। फिल्म में जॉन अब्राहम, मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा, मधुरिमा तुली और एलनाज नौरोजी हैं। फिल्म का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। इसके लेखक रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा हैं। यह फिल्म ओटीटी पर स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को रिलीज हुई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed