{"_id":"688e598b6aea658a530237fa","slug":"mahavatar-narsimha-beats-vijay-devarakonda-starrer-kingdom-in-saturday-box-office-collection-2025-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kingdom-Mahavatar Narsimha Collection: शनिवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ ने मारी बाजी, ‘किंगडम’ की रही इतनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kingdom-Mahavatar Narsimha Collection: शनिवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ ने मारी बाजी, ‘किंगडम’ की रही इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:05 AM IST
सार
Kingdom-Mahavatar Narsimha Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों किंगडम और महावतार नरसिम्हा के बीच भी एक टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, इस टक्कर में महावतार नरसिम्हा भारी पड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
महावतार नरसिम्हा और किंगडम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी हिंदी फिल्मों के बीच ‘किंगडम’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी साउथ की फिल्में भी लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। ये दोनों ही फिल्में लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं। जानते हैं शनिवार का दिन इन दोनों फिल्मों के लिए कैसा बीता।
2 of 5
फिल्म 'किंगडम'
- फोटो : इंस्टाग्राम
शनिवार को इतनी हुई कमाई
विजय देवरकोंडा की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर जितना बज बना हुआ था, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘किंगडम’ ने शनिवार को खबर लिखे जाने तक 8 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही तीन दिनों में ‘किंगडम’ की कुल कमाई 33.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
3 of 5
फिल्म 'किंगडम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
रविवार को कमाई बढ़ने की उम्मीद
‘किंगडम’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 18 करोड़ रुपए के साथ की थी। लेकिन इसके बाद शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई और कमाई सिर्फ 7.5 करोड़ रुपए ही रह गई। इसके बाद अब शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली उछाल दर्ज हुई है। अब देखना ये है कि ‘किंगडम’ को रविवार की छुट्टी का फायदा मिलता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : एक्स
शनिवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ की बढ़ी कमाई
एक ओर जहां नई रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को खबर लिखे जाने तक ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बाकी फिल्मों की अपेक्षा सबसे अधिक कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को अपने नौवें दिन 15.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही 9 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 67.8 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : एक्स
दूसरे हफ्ते में और बढ़ी ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई
‘महावतार नरसिम्हा’ धीमी शुरुआत के बाद अब लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पहले हफ्ते 44.75 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपने दूसरे हफ्ते के दो ही दिनों में 22 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। शनिवार को बढ़ी कमाई को देखकर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रविवार को छुट्टी के दिन ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।