फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahavatar Narsimha Collection: बुधवार को भी ‘महावतार नरसिम्हा’ की ताबड़तोड़ कमाई, ‘किंगडम’ पूरी तरह से सुस्त

Wed, 06 Aug 2025 09:46 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 06 Aug 2025 09:46 PM IST
सार

Mahavatar Narsimha Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन भी एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं किंगडम की पकड़ अब ढीली होती जा रही है।

विज्ञापन
mahavatar narsimha box office collection vs vijay devarakonda movie kingdom
महावतार नरसिम्हा कलेक्शन - फोटो : एक्स
बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की किस्मत इस वक्त बिल्कुल अलग दिशा में जा रही है। एक तरफ जहां एनिमेटेड माइथोलॉजी फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की एक्शन फिल्म ‘किंगडम’ अपनी पकड़ खोती नजर आ रही है। बुधवार का दिन इन दोनों फिल्मों के लिए एक अहम दिन रहा। एक फिल्म ने अपने 13वें दिन भी शानदार कमाई की, जबकि दूसरी फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस से बाहर होती दिख रही है।
mahavatar narsimha box office collection vs vijay devarakonda movie kingdom
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
13वें दिन भी चला ‘महावतार नरसिम्हा’ का जादू
रिलीज के 13वें दिन भी ‘महावतार नरसिम्हा’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 4.74 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 111.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है इसका कम बजट। महज 4 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने न केवल अपने खर्च को रिकवर कर लिया है, बल्कि मुनाफे के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
mahavatar narsimha box office collection vs vijay devarakonda movie kingdom
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
धार्मिक कथा और एनिमेशन का अनोखा संगम
‘महावतार नरसिम्हा’ भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की कहानी पर आधारित है, जहां वो अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए राक्षस हिरण्यकश्यप का वध करते हैं। यह कहानी भारतीय संस्कृति में बहुत लोकप्रिय है और इस फिल्म में इसे एनिमेटेड फॉर्मेट में बड़े प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahavatar narsimha box office collection vs vijay devarakonda movie kingdom
महावतार नरसिम्हा - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े बजट वाली फिल्मों को पछाड़ा
इस समय सिनेमाघरों में ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी फिल्में भी लगी हुई हैं, लेकिन दर्शकों की भीड़ ‘महावतार नरसिम्हा’ की ओर ही ज्यादा दिखाई दे रही है। रिलीज के 13वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन बाकी सभी फिल्मों से ज्यादा रहा।
विज्ञापन
mahavatar narsimha box office collection vs vijay devarakonda movie kingdom
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अब नजर डालते हैं ‘किंगडम’ की हालत पर
दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को लेकर जितनी उम्मीदें थीं, फिल्म उतनी ही निराश कर रही है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 86 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे अब तक इसका कुल कलेक्शन 45.51 करोड़ रुपये ही हो पाया है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में असफल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed