फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malavika Mohanan: जब शाहरुख खान से मिलकर हक्की-बक्की रह गई थीं मालविका, कहा- मैं कुर्सी से भी नहीं उठ पाई

Fri, 04 Oct 2024 09:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 04 Oct 2024 09:56 AM IST
विज्ञापन
Malavika Mohanan shared the experience of first meeting with shah rukh khan she was  starstruck
शाहरुख खान और मालविका मोहनन - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ अभिनेत्री मालविका मोहनन ने ‘युद्रा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं। अपने अभिनय के लिए मालविका को काफी प्रशंसा भी मिली। सिद्धांत और मालविका के अलावा फिल्म में राघव जुयाल, गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात के अनुभवों को साझा किया।


 
Malavika Mohanan shared the experience of first meeting with shah rukh khan she was  starstruck
मालविका मोहनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में मालविका ने कहा कि जब उनके पिता के. यू. मोहनन, जो एक सिनेमैटोग्राफर हैं, शाहरुख की डॉन की शूटिंग कर रहे थे, तो वह शाहरुख से मिलना चाहती थीं। अभिनेत्री ने कहा, "लेकिन हम शाहरुख से मिलना चाहते थे, इसलिए पिताजी ने एक रात देर से शूटिंग करने का फैसला किया। तभी हम मुंबई में फिल्म सिटी गए। वह उस सीन की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें शाहरुख दूसरे शाहरुख को पकड़े हुए हैं, जो क्लाइमेक्स वाला हिस्सा है। हमें उस समय नहीं पता था कि यह कौन सा दृश्य है और यह बहुत देर रात की बात है करीब 12 या 1 बजे जैसा था।’
Chiranjeevi: चिरंजीवी ने क्यों किया व्यावसायिक फिल्मों का रुख? बताई वजह, कहा- कमर्शियल सिनेमा ही रास्ता था

 
Malavika Mohanan shared the experience of first meeting with shah rukh khan she was  starstruck
मालविका मोहनन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा, मालविका ने कहा कि वह अपनी मां और भाई के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। हालांकि, जब तक अभिनेता पहुंचे, तब तक वह और उनका भाई दोनों बहुत नींद में थे, क्योंकि वह लगभग एक घंटे से इंतजार कर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Malavika Mohanan shared the experience of first meeting with shah rukh khan she was  starstruck
मालविका मोहनन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ने कहा, ‘किसी ने मुझे हैलो कहा और जब मैंने ऊपर देखा तो वह शाहरुख सर थे। मैं उन्हें देखकर इतनी घबरा गई और अभिभूत हो गई, मैं केवल हैलो कह पाई, यहां तक की अपनी कुर्सी से भी उठ नहीं सकी। मुझे एहसास हुआ कि मैं स्टारस्ट्रक हो गई हूं, और फिर उन्होंने कहा कि तुम क्या पढ़ रही हो? तुम्हारी उम्र कितनी है? और फिर उन्होंने मेरे परिवार से भी बात की।

 
विज्ञापन
Malavika Mohanan shared the experience of first meeting with shah rukh khan she was  starstruck
मालविका मोहनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मालविका ने साझा किया कि उनके परिवार ने उन्हें डांटा, यह बताते हुए कि शाहरुख खान हैलो कहने आए थे, लेकिन वह अपनी कुर्सी से उठ नहीं पाईं, जो उन्हें असभ्य लग सकता था। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने कहा कि नहीं, मेरा असभ्यता दिखाना का इरादा नहीं था उस समय मेरे पैर काम करना बंद कर चुके थे, इसलिए मैं उठ नहीं सकी। मेरे साथ जीवन में ऐसा कई बार हुआ है, लेकिन हां मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।’
Rajinikanth Health Update: अस्पताल से सकुशल घर लौटे रजनीकांत, गुरुवार देर रात मिली सुपरस्टार को छुट्टी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed