{"_id":"66801569a4beeca6a90c697f","slug":"malayalam-star-meera-nandan-gets-married-to-boyfriend-sreeju-shares-dreamy-wedding-beautiful-pics-2024-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meera Nandan Wedding: मलयालम अभिनेत्री मीरा नंदन ने बॉयफ्रेंड श्रीजू संग मंदिर में रचाई शादी, साझा की तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Meera Nandan Wedding: मलयालम अभिनेत्री मीरा नंदन ने बॉयफ्रेंड श्रीजू संग मंदिर में रचाई शादी, साझा की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:41 PM IST
सार
मशहूर मलयालम अभिनेत्री मीरा नंदन ने अपने बॉयफ्रेंड श्रीजू संग शादी रचा ली है। उन्होंने शादी की बेहतरीन तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। फोटोज को देखने के बाद उनके प्रशंसक और तमाम हस्तियां उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्री मीरा नंदन की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम@nandan_meera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर मलयालम अभिनेत्री मीरा नंदन ने अपने बॉयफ्रेंड श्रीजू संग शादी रचा ली है। उन्होंने शादी की बेहतरीन तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। फोटोज को देखने के बाद उनके प्रशंसक और तमाम हस्तियां उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।
2 of 6
अभिनेत्री मीरा नंदन की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम@nandan_meera
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मीरा नंदन इस समय काफी खुश हैं, क्योंकि उन्होंने लाइफ की नई शुरुआत करते हुए अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्रीजू के साथ शादी कर ली है। हाल ही में, उनकी शादी की कुछ लाजवाब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनसे नजरें हटाना काफी मुश्किल है। मलयालम अभिनेत्री मीरा नंदन ने 29 जून 2024 को गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर में विवाह किया।
3 of 6
अभिनेत्री मीरा नंदन की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम@nandan_meera
शादी के दिन अभिनेत्री ने बेज कलर की साड़ी के साथ मौवे-टोन्ड ब्लाउज पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। साड़ी के साथ मीरा ने चोकर, स्टेटमेंट नेकलेस, वेस्ट चेन, मांग टीका, झुमके और स्टैक्ड चूड़ियां जैसी ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की थी। पिंक लिप्स, काजल लगी आंखें और बिंफ वाले हल्के मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, यह उनके चेहरे की मुस्कुराहट थी, जिसने उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा दिए। दूसरी ओर, श्रीजू ने अपने इस खास दिन के लिए गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट टोन्ड ट्रेडिशनल धोती पहनी थी। कैमरे के सामने खुशी-खुशी पोज देते हुए कपल एकदम पिक्चर परफेक्ट लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अभिनेत्री मीरा नंदन की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम@nandan_meera
मीरा नंदन की प्रमुख फिल्में 'पुथियामुगम', 'करेंसी', 'स्वप्नसंचारी', 'सीनियर्स' और 'मल्लू सिंह' हैं। मीरा की शादी में मशहूर हस्तियों में नजरिया नसीम, श्रींधा, एन ऑगस्टीन और मशहूर मेकअप आर्टिस्ट उन्नी पीएस, साजिथ और सुजिथ ने भी मेहंदी समारोह में भाग लिया। बता दें श्रीजू और मीरा की मुलाकात एक मैट्रिमोनी साइट के जरिए हुई थी और पिछले सितंबर में दोनों ने सगाई कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
अभिनेत्री मीरा नंदन की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम@nandan_meera
श्रीजू तिरुवनंतपुरम एडवा के श्रीकुमार और श्रीलता श्रीकुमार के बेटे हैं, जबकि मीरा एलामकारा के नंदकुमार और माया नंदकुमार की बेटी हैं। मीरा के पति श्रीजू लंदन में अकाउंटेंट हैं। मीरा नंदन ने 2008 में लाल जोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'मुल्ला' से डेब्यू किया था। कुछ फिल्में करने के बाद मीरा दुबई चली गईं, जहां उन्होंने आरजे और एक मशहूर एंकर के तौर पर काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।