Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mallika Sherawat enjoying singlehood vicky vidya ka woh wala video actress says jahan mann aaya chal diye
{"_id":"670c8b0e7158a6da1a0fd286","slug":"mallika-sherawat-enjoying-singlehood-vicky-vidya-ka-woh-wala-video-actress-says-jahan-mann-aaya-chal-diye-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mallika Sherawat: आज भी अकेला रहना पसंद करती हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं- जहां मन आया चल दिए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mallika Sherawat: आज भी अकेला रहना पसंद करती हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं- जहां मन आया चल दिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 14 Oct 2024 08:38 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से बॉलीवुड में वापसी की है। मल्लिका का कहना है कि वह सिंगल होकर बेहद खुश हैं और वह इस समय का भरपूर आनंद ले रही हैं, वह जब चाहे अपना बैग पैक करती हैं और जहां मन चाहे घूम सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से बॉलीवुड में वापसी की है। मल्लिका का कहना है कि वह सिंगल होकर बेहद खुश हैं और वह इस समय का भरपूर आनंद ले रही हैं, वह जब चाहे अपना बैग पैक करती हैं और जहां मन चाहे घूम सकती हैं।
मल्लिका शेरावत ने मर्डर, प्यार के साइड इफेक्ट्स और वेलकम जैसी कई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह बड़े पर्दे से दूर रही हैं, लेकिन विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से वापसी करने के बाद मल्लिका के प्रशंसक बेहद खुश हुए। इस फिल्म में मल्लिका के अलावा राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आए। बॉलीवुड में अपनी मनोरंजक वापसी के बारे में बात करते हुए, मल्लिका ने सिंगल होने के कई फायदे बताए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, मल्लिका ने कहा सिंगल होने पर उन्हें बहुत ज्यादा ध्यान मिलता है, जो उन्हें बहुत पसंद है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं, तो अभिनेत्री ने कहा, "हां" और कहा कि उन्हें यह बहुत पसंद है, जहां मन आया चल दिए। आगे मल्लिका ने कहा, ''मैं जहां चाहूं जा सकती हूं। यही मुझे पसंद है।'' आगे मल्लिका ने कहा कि अगर कोई इंसान अपना काफी वक्त और भावनाएं किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा करने जा रहा है, तो उसके साथी को इसके लायक होना चाहिए।
एक इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा कि उन्होंने देश छोड़कर नकारात्मकता का सामना किया। मल्लिका ने कहा, "मैंने देश छोड़ दिया। मैंने इससे इस तरह निपटाया। मुझे आलोचना का सामना करना पड़ा। आप जानते हैं कि मैं इससे निपट नहीं सकती थी। इस बात से मेरा दिल टूट गया था इसलिए उस वक्त मैंने देश छोड़ दिया। मैंने कहा कि मुझे वास्तव में समझदार महसूस करने के लिए इस देश से बाहर जाने की जरूरत है।"
मल्लिका ने कहा कि ''आज बहुत कुछ बदल गया है। आज अगर हम बहुत सारी वेब सीरीज देखें, तो बोल्ड सींस होना बहुत आम है।'' मल्लिका की वापसी फिल्म, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और यह फिल्म 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।