Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mandana Karimi and Gaurav Gupta Marriage anniversary know unknown facts about their love life and divorce
{"_id":"63cfb463f285a8388c26d4a6","slug":"mandana-karimi-and-gaurav-gupta-marriage-anniversary-know-unknown-facts-about-their-love-life-and-divorce-2023-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandana-Gaurav: प्यार...शादी और छह महीने बाद तलाक, आखिर इतनी जल्दी क्यों अलग हो गए मंदाना और गौरव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mandana-Gaurav: प्यार...शादी और छह महीने बाद तलाक, आखिर इतनी जल्दी क्यों अलग हो गए मंदाना और गौरव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मंदाना और गौरव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस दुनिया में शादी एक ऐसा बंधन होता है, जो सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। इसमें दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के साथ जन्म-जन्म का साथ देने का वादा करते हैं। हम बात कर रहे हैं, इंडस्ट्री के फेमस कपल मंदना करीमी और गौरव गुप्ता की, जिन्होंने आज ही के दिन एक-दूसरे को अपने हमसफर के रूप में चुना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इनको अलग भी होना पड़ा।
2 of 4
मंदाना और गौरव
- फोटो : social media
ईरानी मॉडल मंदना करीमी और गौरव गुप्ता ‘बिग बॉस’ से फेमस हुए थे। मंदना ने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से 25 जनवरी 2017 को शादी की थी। इनकी शादी में एक्टर शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, एक्टर जायद खान, तुषार कपूर, एकता कपूर जैसे कई सितारे पहुंचे थे। यही नहीं, मंदाना की दोस्त और ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुकीं गौहर खान और बानी जे भी मंदाना के लिए इस खुशी के मौके में शामिल हुई थीं। मंदाना और गौरव पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे, लेकिन बाद में दोनों ने हिंदू मान्यताओं के अनुसार शादी की थी।
3 of 4
मंदाना और गौरव
- फोटो : social media
मंदाना और गौरव की शादी को छह महीने भी नहीं हुए थे कि दोनों के रिश्ते में परेशानियों ने घर बना लिया था। बता दें कि शादी के कुछ उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि घरेलू हिंसा की वजह से वह अपने पति और बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से अलग हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार मंदाना को अपने देवर गौतम गुप्ता की मंगेतर टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना के साथ काफी गंभीर इश्यू थे। इन सबके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया और शादी के महज छह महीने बाद ही एक-दूसरे को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंदाना और गौरव
- फोटो : social media
बता दें कि ईरानी मूल की एक्ट्रेस और मॉडल मंदाना बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और इस शो में मंदाना आखिरी तीन कंटेस्टेंट में जगह बनाने में सफल रही थीं। इसके अलावा मंदाना 'क्या कूल हैं हम 3' और 'रॉय' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। मंदाना की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। उनकी शादी में 'क्या कूल है हम 3' फिल्म के को-स्टार आफताब और तुषार भी उनके संगीत कार्यक्रम में पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।