फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: पठान से पहले फैंस पर चढ़ा था इन फिल्मों का क्रेज, हजारों में बिका था एक टिकट

Wed, 25 Jan 2023 07:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Jan 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Whose Tickets Cost More Than a Thousand From Pathaan to Sultan
बॉलीवुड फिल्म - फोटो : Social media

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो रिलीज होने से पहले ही दर्शकों के बीच में अपनी खास जगह बना लेती हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म देखने का इंतजार करते रहते हैं। फिल्म चाहे किसी अच्छे स्टार कास्ट पर बनी हो या अच्छे कंटेंट पर। एक बार फैंस को कुछ भा जाए तो वह फिल्म को देखने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। यह नहीं देखते कि फिल्म का टिकट कितना महंगा है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके टिकट 1500 रुपये से भी महंगे थे।

These Bollywood Movies Whose Tickets Cost More Than a Thousand From Pathaan to Sultan
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान

किंग खान के फैंस अक्सर उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन फिल्म 'पठान' से पहले शाहरुख की खुमारी उनके फैंस पर काफी अलग तरह से चढ़ रही है। गौरतलब है कि फिल्म 'पठान' को देखने के लिए किंग खान के फैंस हजारों रुपये खर्च करके फर्स्ट डे फर्स्ट शो के टिकट्स खरीद कर रहे हैं। गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में 'पठान' का टिकट 2400, 2200 और 2000 रुपये में बिक रहा है। आश्चर्य की बात है कि इतना महंगा टिकट होने के बावजूद सारे शो हाउसफुल हैं।

These Bollywood Movies Whose Tickets Cost More Than a Thousand From Pathaan to Sultan
बाहुबली 2 - फोटो : social media

बाहुबली 2 

बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘बाहुबली 2’ के टिकट दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में 2400 रुपये के थे। इसके बावजूद लोगों ने वह मूवी देखी, लेकिन फिल्म देखने के बाद उनका पैसा वसूल हो गया था। फिल्म में प्रभास के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म उस समय ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Whose Tickets Cost More Than a Thousand From Pathaan to Sultan
ए दिल है मुश्किल - फोटो : social media

ए दिल है मुश्किल

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग काफी है। उनके फैंस उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के टिकट का रेट 2200 रुपये था। दर्शकों ने इस फिल्म को देखकर इसे हिट लिस्ट में शामिल कर दिया था। यह वह समय था, जब रिलीज से पहले ही टिकट के रेट बढ़ा दिए गए थे।


 
विज्ञापन
These Bollywood Movies Whose Tickets Cost More Than a Thousand From Pathaan to Sultan
सुल्तान - फोटो : social media

सुल्तान

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। बता दें कि सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ ने दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी थीं। उस समय इस फिल्म को देखने के लिए फैंस 1800 रुपये तक का टिकट खरीद रहे थे। सुलतान ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था और हिट लिस्ट में शामिल हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed