मुंबई में फिल्मों के ट्रेलर रिलीज कार्यक्रमों आदि में इन दिनों हर तरफ एक खास शैली देखने को मिलती है और वह है फिल्म पत्रकारों, संपादकों आदि को बुलाकर उन्हें सवाल पूछने का मौका ही नहीं देना। जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ के ट्रेलर रिलीज पर इसके मेकर्स दो कदम और आगे निकल गए। उन्होंने प्रेस को आगे की सीटों पर जगह ही नहीं दी। वहां देश भर से जुटाए गए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जगह मिली। कलाकारों की हर बात पर सीटियां और तालियां बजाने वाले भाड़े के लोग पीछे की सीटों पर डटे और इनके बीच में सैंडविच बने दिखे फिल्म पत्रकार। और, इस कार्यक्रम में सुरक्षा के नाम पर बदतमीजी का आलम ऐसा रहा कि होटल प्रबंधन तक को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।
{"_id":"66e11c5ad00cf550ee0e5ca0","slug":"manhandling-of-film-journalists-editor-topic-of-discussion-devara-part-1-trailer-launch-jr-ntr-karan-johar-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara Trailer: देवरा के ट्रेलर लॉन्च में सवालों पर सेंसर, बदतमीज सुरक्षाकर्मी, आगे की सीटों पर इन्फ्लुएंसर्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara Trailer: देवरा के ट्रेलर लॉन्च में सवालों पर सेंसर, बदतमीज सुरक्षाकर्मी, आगे की सीटों पर इन्फ्लुएंसर्स
विज्ञापन
देवरा ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरा ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
झलक दिखाकर लापता हुईं जान्हवी
यहां बांद्रा में धरती के आखिरी छोर पर बना ताज लैंड्स एंड होटल मंगलवार की शाम जूनियर एनटीआर की ‘आरआरआर’ के बाद अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होने जा रही अगली फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ के ट्रेलर रिलीज को लेकर फोकस में रहा। फिल्म की हीरोइन जान्हवी कपूर कार्यक्रम शुरू होते ही अपनी झलक दिखाकर चलती बनीं, बताया गया कि उन्हें वरुण धवन के साथ बन रही अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान जाना है। जाहिर है कि कार्यक्रम का दिन और समय तय करने के लिए उनकी सहूलियत का कोई ख्याल नहीं रखा गया और फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता भी है कि जान्हवी फिल्म में भी बस दिखने भर को ही होंगी। चर्चा ये भी रही कि ट्रेलर देखने के बाद जान्हवी ने इस कार्यक्रम में न रुकने की इच्छा जाहिर की।

आगे की सीटों पर जमे इन्फ्लुएंसर्स
खैर, ट्रेलर के लिए देश भर से बुलाए गए पत्रकारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के रुतबे को लेकर जो कुछ यहां दिखा और जिसकी चर्चा सब देर रात तक सब करते रहे, वह था यहां का सीटिंग अरेजमेंट। आमतौर पर होता यही है कि मुंबई में मनोरंजन जगत के कार्यक्रमों में आगे की एक दो कतारें सितारों, फिल्म बनाने वालों, वितरित करने वालों, उनके परिवारों, रिश्तेदारों और मित्रों के लिए रिजर्व रहती हैं। उसके बाद कार्यक्रम की कवरेज करने वाले पारंपरिक मीडिया और सोशल मीडिया के लोग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बैठते रहते हैं। लेकिन, यहां सबके हाथ में एक खास रंग का बैंड बांधा गया और सबको अलग अलग ‘बाड़ों’ में बैठाया गया।

पत्रकारों के सवालों पर लगी ‘सेंसरशिप’
मंच के सबसे करीब लगी कुर्सियों पर देश भर से आए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स बैठे। बताया गया कि ऐसा फिल्म बनाने वालों के खास ‘निर्देश’ पर किया गया। मुंबई में तमाम अखबारों, चैनलों और न्यूज वेबसाइट के लिए काम करने वाले शुरू की चार-पांच कतारों के बाद लगी रस्सी की दूसरी तरफ बैठे और उन तक सवाल करने के लिए माइक लाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। कार्यक्रम की एंकरिंग कर रहे नितिन कक्कड़ ने पत्रकारों की तरफ से मिले वही सवाल पूछे जिसे फिल्म बनाने वालों ने ‘सेंसर’ करने के बाद ओके किया। ई टाइम्स की भारती दुबे, फिल्मी बीट के अंशु मिश्रा, एएनआई की सिमरन सेठी और मैमराजी के अमर से मिले सवाल कार्यक्रम के एंकर ने कलाकारों और मंच पर बैठे लोगों से पूछे। जूनियर एनटीआर का इसे लेकर माथा भी ठनका, और उनकी तरफ इंगित सवाल पर उन्होंने उस शख्स का भी नाम पुकार लिया जिसकी तरफ से वह सवाल था।

होटल प्रबंधन ने मांगी माफी
अव्यवस्थाओं के आलम में हुए इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षाकर्मियों की अभद्रता की शिकायत तमाम लोगों ने की। बाउंसर की शक्ल में जगह जगह खड़े इन सुरक्षाकर्मियों को पल पल बदलते निर्देश को लेकर होटल प्रबंधन भी परेशान रहा। होटल में आ रहे लोगों को रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी जिस दिशा में भेजते रहे, वहां से कार्यक्रम तक पहुंचने का रास्ता सुरक्षा कर्मियों न रोक रखा था। इसे लेकर हंगामा हुआ तो होटल प्रबंधन ने बार बार बदलते इन निर्देशों से खुद को अनजान बताया और आगंतुकों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद भी जताया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाहर निकलने के लिए खुले दरवाजों को भी सुरक्षाकर्मियों ने अपनी मर्जी से एकाएक बंद कर दिया। इसे लेकर सुरक्षाकर्मियों से लोगों की कहासुनी भी हुई।