फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manisha Koirala: 'मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं', मनीषा ने सुनाई कैंसर के दिनों की कहानी

Fri, 18 Jul 2025 03:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Jul 2025 03:24 PM IST
सार

Manisha Koirala On Cancer: मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है तो उन्होंने क्या सोचा?

विज्ञापन
Manisha Koirala Recalls Cancer Diagnosis she Thoughts she was Going To Die
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और कैंसर से जंग जीत चुकी मनीषा कोइराला ने हाल ही में लंदन में एक खास कार्यक्रम में अपने बारे में बहुत खास बातें बताई हैं। 'हियर एंड नाउ 365' की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में मनीषा ने बताया कि जब उन्हें कैंसर हुआ था, तब वह कैसा महसूस कर रही थीं?
Manisha Koirala Recalls Cancer Diagnosis she Thoughts she was Going To Die
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा ने कैंसर की बीमारी पर रखी अपनी बात
मनीषा कोइराला को साल 2012 में अंडाशयी कैंसर का पता चला था। उन्होंने उस क्षण को याद किया, जब उन्होंने पहली बार यह खबर सुनी थी। उन्होंने कहा 'जब डॉक्टर ने मुझे बताया कि मुझे कैंसर है, तो मैंने सोचा, बस हो गया। मैं मर जाऊंगी। लेकिन ईश्वर की कृपा से, मैं नहीं मरी। मैंने फिर से जीना सीख लिया।' कैंसर होने के बाद उन्होंने जो जिंदगी जी उसके बारे में बताते हुए मनीषा ने कहा 'लचीलापन कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। यह पल-पल लिए गए छोटे-छोटे फैसलों की एक श्रृंखला है।' कोइराला हियर एंड नाउ 365 के संस्थापक मनीष तिवारी के साथ बातचीत कर रही थीं।
Manisha Koirala Recalls Cancer Diagnosis she Thoughts she was Going To Die
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा कोइराला को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
मनीषा कोइराला को हाल ही में ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उनकी दृढ़ता, जीवन के अनुभवों और समाज में उनके योगदान के लिए एक सम्मान है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्नातक समारोह का एक भावुक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा 'आज मुझे ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली। मैं यहां एक ऐसे व्यक्ति के रूप में नहीं खड़ी हूं जो शिक्षा के पारंपरिक मार्ग से आया है, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में खड़ी हूं जिसने कड़ी मेहनत, असफलता, दृढ़ता और सेवा के माध्यम से सीखा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)


विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala Recalls Cancer Diagnosis she Thoughts she was Going To Die
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा कोइराला ने दादी को किया याद
इस मौके पर मनीषा ने अपनी दिवंगत दादी सुशीला कोइराला को भी याद किया। उन्होंने उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा 'मां सुशीला को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि, जिन्होंने मुझे पाला-पोसा, मुझे जीवन के मूल्य सिखाए और मुझे आज जो मैं हूं उसकी नींव दी।'

यह खबर भी पढ़ें: IFFM 2025: भारत की इस फिल्म से होगा मेलबर्न महोत्सव का उद्घाटन, दिखेगी कामकाजी महिला की कहानी
विज्ञापन
Manisha Koirala Recalls Cancer Diagnosis she Thoughts she was Going To Die
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा कोइराला का काम
मनीषा कोइराला के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था। सीरीज में उन्होंने मल्लिका जान का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार के लिए काफी तारीफ मिली। इस किरदार से पर्दे पर उनकी दमदार वापसी हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed