फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFFM 2025: भारत की इस फिल्म से होगा मेलबर्न महोत्सव का उद्घाटन, दिखेगी कामकाजी महिला की कहानी

Fri, 18 Jul 2025 02:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Jul 2025 02:24 PM IST
सार

Indian Film Festival of Melbourne: भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 14 से 24 अगस्त तक चलेगा। इस महोत्सव का उद्घाटन तिलोत्तमा शोम की फिल्म से होगा।

विज्ञापन
Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025
तिलोत्तमा शोम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम की बंगाली फिल्म 'बक्शो बोंडी' भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) के 2025 संस्करण की उद्घाटन फिल्म होगी। फिल्म के सह-निर्माता शोम और जिम सरभ हैं। फिल्म का आधिकारिक ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर 14 अगस्त को होगा।
Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025
फिल्म मॉनसून वेडिंग में तिलोत्तमा शोम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कामकाजी महिला पर आधारित है कहानी
फिल्म में तिलोत्तमा शोम ने अदाकारी की है। फिल्म के निर्देशक सौम्यानंद साही हैं। फिल्म की कहानी कोलकाता के एक उपनगर पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक कामकाजी महिला के आसपास घूमती है। अंग्रेजी में 'शैडोबॉक्स' नाम की इस फिल्म का विश्व प्रीमियर 75वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।
Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025
तिलोत्तमा शोम - फोटो : इंस्टाग्राम@tillotamashome
तिलोत्तमा शोम के दिल के करीब है फिल्म
अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने कहा ''बक्शो बोंडी' मेरे दिल के बेहद करीब है। माया का किरदार निभाना खामोशियों को सुनने, छोटे-छोटे कामों में ताकत तलाशने और यह समझने का एक सबक था कि कैसे शांत लचीलापन महिलाओं के जीवन को एक ऐसी दुनिया में आकार देता है जो अक्सर उन्हें नजरअंदाज कर देती है।'

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी के साथ शेयर किया वीडियो, सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025
तिलोत्तमा शोम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में असाधारण है शोम का अभिनय 
महोत्सव निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 'कोमल, ईमानदार और दृश्यात्मक रूप से अद्भुत' रचना बताया है। उन्होंने कहा 'हमें 'बक्शो बोंडी' के साथ आईएफएफएम 2025 का उद्घाटन करते हुए गर्व हो रहा है। यह एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय स्वतंत्र सिनेमा की ताकत का उदाहरण पेश करती है। यह फिल्म ऐसे विषयों को छूती है, जो बेहद निजी लेकिन वैश्विक स्तर जरूरी हैं। माया के रूप में तिलोत्तमा शोम का अभिनय असाधारण से कम नहीं है...'
विज्ञापन
Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025
तिलोत्तमा शोम - फोटो : इंस्टाग्राम @tillotamashome
विक्टोरियन सरकार द्वारा समर्थित भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 14 से 24 अगस्त तक चलेगा। इसमें अवॉर्ड्स का ऐलान 15 अगस्त को होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed