Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Manoj Bajpayee and Shah Rukh Khan shared cigarettes in theatre days says it meant to be shared with others
{"_id":"6656ad62fb6c9ebe2001331a","slug":"manoj-bajpayee-and-shah-rukh-khan-shared-cigarettes-in-theatre-days-says-it-meant-to-be-shared-with-others-2024-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: पुरानी यादों में खोए 'भैया जी', साझा किया शाहरुख के साथ सिगरेट का किस्सा, बोले- तब औकात..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Bajpayee: पुरानी यादों में खोए 'भैया जी', साझा किया शाहरुख के साथ सिगरेट का किस्सा, बोले- तब औकात..
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म 'भैया जी' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। मनोज बाजपेयी की यह फिल्म उनके करियर की 100वीं फिल्म है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे पुराने दिनों को याद करते नजर आए।
2 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम
'भैया जी' स्टार मनोज बाजपेयी और 'किंग खान' शाहरुख खान ने अपनी अभिनय यात्रा की यात्रा की शुरुआत दिल्ली में एक थिएटर ग्रुप से किया था। पुराने दिनों को याद करते हुए मनोज कहते हैं, 'उन दिनों किसी के पास इतना पैसा नहीं होता था कि अपनी सिगरेट खरीद कर अकेले पी सके। एक सिगरेट चार लोगों के साथ साझा की जाती थी'।
3 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं, 'मैं और शाहरुख थिएटर के दिनों में सिगरेट साझा करते थे और सिर्फ हम दोनों ही नहीं वहां सभी एक-दूसरे के संग अपनी सिगरेट को साझा करते ही थे। ये आदत अभी भी मुझ में बाकी है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी के पास आज पैसों की कमी नहीं है, लेकिन आज भी वे अपनी सिगरेट को किसी न किसी के साथ साझा जरूर करते हैं। मनोज कहते हैं, 'मैं अकेले नहीं धूम्रपान कर सकता हूं। मेरे साथ कोई और उसे साझा जरूर करेगा। मेरी थियेटर वाली आदत अभी तक गई नहीं है'।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी काफी समय तक थियेटर से जुड़े रहे जबकि शाहरुख खान उनसे काफी पहले मुंबई चले आए थे। मनोज कहते हैं जब शेखर कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में कास्ट किया तब वे मुंबई आए थे। फिर उन्होंने यहां काम की तलाशना शुरू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।