फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masti 4: पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ पूरा हुआ ‘मस्ती 4’ मुहूर्त, निर्देशक ने चार गुना मस्ती का किया वादा

Sat, 14 Dec 2024 08:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 14 Dec 2024 08:23 PM IST
सार

Masti 4: शनिवार को ‘मस्ती 4’ फिल्म का मुहूर्त रखा गया। इस दौरान पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ इसका शुभारंभ हुआ। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की मौजूदगी में फिल्म को शुरू किया गया। वहीं, निर्देशक ने फिल्म के शुरू होने पर अपना उत्साह जताया।
 

विज्ञापन
Masti 4 grand launch of film muhurat jeetendra kumar riteish deshmukh aftab shivdasani milap zaveri indra kuma
मस्ती 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती’ की चौथी किस्त आने को तैयार है। शनिवार को ‘मस्ती 4’ का मुहूर्त रखा गया। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। विधि-विधान से पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ इसका शुभारंभ किया गया। दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपने हाथों से फिल्म का शुभारंभ किया। 


 
Masti 4 grand launch of film muhurat jeetendra kumar riteish deshmukh aftab shivdasani milap zaveri indra kuma
'मस्ती 4' का मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये लोग रहे मौजूद 
‘मस्ती 4’ के मुहूर्त में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। इस दौरान अभिनेता रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, मिलाप जावेरी और इंद्र कुमार इस लॉन्च इवेंट का हिस्सा रहें। 
Raj Kapoor Birthday: राज कपूर की 100वीं जयंती पर खली ऋषि कपूर की कमी, नीतू कपूर ने लिखा- मिस यू कपूर साहब

 
Masti 4 grand launch of film muhurat jeetendra kumar riteish deshmukh aftab shivdasani milap zaveri indra kuma
मिलाप जावेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिलाप जावेरी कर रहे निर्देशन
इस बार मस्ती की इस किस्त का निर्देशन इंद्र कुमार नहीं, बल्कि मिलाप जावेरी करेंगे। मिलाप जावेरी इससे पहले  ‘मस्तीजादे’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘मरजांवा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ए झुनझुनवाला, एस.के. अहलूवालिया, इंद्र कुमार और अशोक कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Masti 4 grand launch of film muhurat jeetendra kumar riteish deshmukh aftab shivdasani milap zaveri indra kuma
'मस्ती 4' की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिलाप जावेरी ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
‘मस्ती 4’ के मुहूर्त के दौरान निर्देशक मिलाप जावेरी ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं, आज ‘मस्ती ‘4 का मुहूर्त था। मैं इसे डायरेक्ट कर रहा हूं। रितेश, विवेक, आफताब, के साथ मैं यह बना रहा हूं। मेरे लिए यह बहुत खुशी का दिन है। मैं आपसे वादा करता हूं कि चार गुना मस्ती मिलेगी।” 

 
विज्ञापन
Masti 4 grand launch of film muhurat jeetendra kumar riteish deshmukh aftab shivdasani milap zaveri indra kuma
मस्ती 4 की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैमियो का दिया हिंट
निर्देशक मिलाप जावेरी ने यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म में कोई कैमियो देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि शायद कैमियो देखने को मिल जाए। यह तो तब ही पता चलेगा जब फिल्म आएगी। उन्होंने फिल्म में ढेर सारी मस्ती, गाने, कॉमेडी का वादा करते हुए निर्माताओं का धन्यवाद किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए जावेरी पर विश्वास दिखाया। इस दौरान अन्य कलाकारों ने भी फिल्म के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर की।
Year Ender 2024: दीपिका पादुकोण से लेकर वरुण धवन तक, इस साल हुआ इन सितारों के घर आया नन्हा मेहमान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed