{"_id":"68651db031de715aa90906a2","slug":"metro-in-dino-movie-actress-konkona-sen-sharma-famous-films-page-3-7-khoon-maaf-life-in-a-metro-2025-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Konkona Sen Sharma: 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' से लेकर 'पेज थ्री' तक, इन फिल्मों के लिए कोंकणा को मिली वाहवाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Konkona Sen Sharma: 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' से लेकर 'पेज थ्री' तक, इन फिल्मों के लिए कोंकणा को मिली वाहवाही
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 02 Jul 2025 05:23 PM IST
सार
Konkona Sen Sharma Films: चार जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में कोंकणा सेन शर्मा भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में हम उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @konkona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कोंकणा सेन शर्मा ने किन फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है।
2 of 6
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @konkona
पेज थ्री
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'पेज थ्री' में पत्रकारिता की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा एंटरटेनमेंट बीट की पत्रकार होती हैं। हालांकि असली पत्रकारिता क्या होती है इसके बारे में उन्हें फिल्म में अतुल कुलकर्णी बताते हैं। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा की अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी।
3 of 6
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @konkona
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में चार महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। इन महिलाओं में से कोंकणा सेन शर्मा भी एक हैं। फिल्म में उन्होंने एक शादीशुदा महिला का किरदार निभाया है। वह घर-घर जाकर सामान बेचती हैं। वह अपना करियर बनाना चाहती हैं लेकिन उनका पति उनका इस्तेमाल सिर्फ अपनी यौन इच्छाओं को पूरी करने के लिए करता है। कोंकणा ने इस किरदार को बखूबी निभाया है।
लाइफ इन अ मेट्रो
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में कई लोगों की प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं। फिल्म में एक कहानी कोंकणा सेन शर्मा और इरफान खान की है। फिल्म में इरफान खान, कोंकणा को नौकरी दिलाने में मदद करते हैं। इसके बाद दोनों में प्यार हो जाता है। फिल्म के आखिर में कोंकणा इरफान से शादी के लिए प्रपोज करती हैं। फिर दोनों की शादी होती है। फिल्म में कोंकणा की संजीदा अदाकारी की खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन
5 of 6
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @konkona
लागा चुनरी में दाग
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' वेश्यावृत्ति पर बनी है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक वेश्या का किरदार निभाया है। कोंकणा सेन शर्मा ने रानी मुखर्जी की छोटी बहन का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि जैसे रानी मुखर्जी अपनी खुशियों को कुर्बान करके कोंकणा की मदद करती हैं वैसे ही कोंकणा सेन शर्मा भी अपनी बड़ी बहन का सपोर्ट करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।