फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mika Singh: स्मृति ईरानी के साथ गाना कर चुके मीका सिंह, खूब हुआ था वायरल; जानें सिंगर के चर्चित किस्से

Tue, 10 Jun 2025 10:07 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 10 Jun 2025 10:07 AM IST
सार

Mika Singh Birthday: संगीत की दुनिया के सरताज मीका सिंह, जिन्होंने अपनी धमाकेदार आवाज से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया है। आज गायक के 48वें जन्मदिन पर जानेंगे उनके जीवन से जुड़े किस्सों के बारे में। 

विज्ञापन
Mika singh birthday know about his career and life story
मीका सिंह और स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

मीका सिंह गायकी की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कई लोगों को लगता है कि मीका सिंह हाल ही के दिनों के सिंगर हैं, बल्कि आपको बताते चलें कि मीका 25 सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। मीका सिंह सिर्फ एक गायक के रूप में ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि उन्हें रैपर, संगीतकार और अभिनेता के तौर पर भी पहचाना जाता है। उनके गानों को सुनने के बाद सभी दौर के युवा थिरकने लगते हैं। मीका की जिंदगी किस्सों से भरी हुई हैं। आज सिंगर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास अवसर पर जानेंगे कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में, जिससे आप बहुत हद तक अनजान हैं। आइए जानते हैं।

Mika singh birthday know about his career and life story
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह

कैसे बने मीका सिंह? 
मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था, उनका असली नाम अमरीक सिंह है। पॉप, पंजाबी, भांगड़ा और हिप‑हॉप जैसे सभी जॉनर में उन्होंने संगीत की दुनिया में काफी नाम कमाया है। मीका सिंह बचपन में ही अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के साथ जुड़े और उनसे संगीत के गुर सीखे। इसके बाद मीका ने कई पंजाबी एल्बम निकाले, जिनमें 'समथिंग समथिंग', 'गबरू' और 'दुनाली' आदि शामिल हैं।

Mika singh birthday know about his career and life story
बोलियां गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

स्मृति ईरानी के साथ किया सॉन्ग
साल 1998 में मीका सिंह ने अपने संगीत करियर का पहला गाना गाया। उन्होंने पहली बार 'सावन में लग गई आग' में अपनी आवाजा दी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में 'बोलियां' नामक एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया, जिसमें अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी भी नजर आई थीं। उस समय स्मृति अपने शुरुआती दौर में थी और वह एक फैशन मॉडल और अभिनेत्री के रूप में नाम कमा रही थी। साथ ही बताते चलें कि कुछ सालों पहले मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें स्मृति ईरानी को मीका और उनके भाई दलेर मेहंदी के साथ देखा गया था। यह तस्वीर इसी गाने के दौरान की थी, इसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika singh birthday know about his career and life story
मीका सिंह के गानें - फोटो : अमर उजाला

फिल्मोंं की दुनिया में भी किया कमाल
मीका सिंह ने कई गाने गाए, लेकिन उन्हें असली पहचान बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाने के बाद मिली। उन्होंने ‘मौजा ही मौजा’,’ढिंका चिका’, ‘जुम्मे की रात’, ‘सुबह होने ना दे’, ‘आज की पार्टी’ जैसे सुपरहिट गान गाए, जो दर्शकों के जुबां पर इस कदर छाए कि उनके गानों को सभी पार्टियों में बजना लाजिमी था। इन गानों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया और हर युवा की वो पसंद बन गए। उनका नाम आते ही लोगों के दिमाग में रॉकिंग स्टार की एक झलक छा जाती है। गायक को स्टेज पर लाइव प्रस्तुति देने के लिए भी जाना जाता है और उन्होंने कई परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है।

विज्ञापन
Mika singh birthday know about his career and life story
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह

मीका सिंह के शौक भी रॉकिंग हैं
मीका सिंह की पर्सनालिटी उन्हें बिल्कुल अलग करती है। आंखों पर चश्मा, मॉडर्न जैकेट और स्वैग अंदाज उनकी पहचान है। इसके अलावा मीका सिंह को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 1.46 करोड़ रूपये की पोर्श पैनामेरा, लेम्बोर्गिनी, फोर्ड मस्टैंग जैसी कई मंहगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। इतना ही नहीं सिंगर मीका सिंह के पास एक प्राइवेट जेट भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed