शाहिद कपूर और कृति सैनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में है। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' रिलीज' किया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में शाहिद अपने किलर मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगा रहे हैं। शाहिद लंबे समय के बाद किसी गाने में पावर पैक परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए हैं। फैंस के साथ-साथ शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत और उनके भाई ईशान खट्टर भी उनकी इस गाने के फैन हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'लाल पीली अखियां' गाने को शेयर भी किया है।
TBMAUJ: शाहिद कपूर की आगामी फिल्म के गाने की फैन हुई वाइफ मीरा, ईशान खट्टर ने कहा- याद नहीं कब आया था इतना मजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के इस पहले ट्रैक में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन भी नजर आ रही है। गाने के रिलीज होने के कुछ घंटे के बाद ही मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति शाहिद कपूर के डांस नंबर के वीडियो क्लिप को स्टोरी में शेयर किया और इसके साथ 'व्हूप व्हूप' लिखा।
वहीं, शाहिद कपूर के भाई एक्टर ईशान खट्टर ने भी इस ट्रैक के रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया और लिखा, 'हेल येस! याद नहीं आ रहा कि आखिरी बार कब मुझे कोई गाना देखने में इतना मजा आया था'। उन्होंने इस स्टोरी को फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सैनन को भी टैग किया।
'उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया है', श्रीराम राघवन ने की विजय-कैटरीना की प्रशंसा
गाने का संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है। वहीं, इसे रोमी और तनिष्क ने अपनी आवाज दी है, गाने को लेकर तनिष्क ने कहा, 'लाल पीली अखियां एक धमाकेदार सॉन्ग है, इसके बीट्स आपको तुरंत डांस फ्लोर पर झूमने पर मजबूर कर देंगी। गाने में शाहिद की ऊर्जा निश्चित रूप से इसका मुख्य आकर्षण है। लोगों को इस गाने पर थिरकते देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता'।
साल 2024 में होगी बायोपिक की धूम, पर्दे पर दिखेगी अटल बिहारी से लेकर इंदिरा गांधी तक की कहानी
गौरतलब है कि फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसे अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म इस वेलेंटाइन वीक पर यानी 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 18 जनवरी रिलीज किया जाएगा।
इस साल हिंदी दर्शकों का मनोरंजन कराएंगी साउथ की ये बड़ी फिल्में, एक तो इसी महीने देगी दस्तक