फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: रणबीर की 'रामायण' शुरू होने की वायरल खबरों की खुली पोल, फिल्मसिटी से ‘अमर उजाला’ की ग्राउंड रिपोर्ट

Fri, 12 Jan 2024 05:39 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 Jan 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Viral news of Ranbir Kapoor Doing Nitesh Tiwari Film exposed by Amar Ujala ground report from Filmcity
नितेश तिवारी, फिल्मसिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग बिल्कुल बचपन में सुनी ‘भेड़िया आया’ कहानी जैसी हो गई है। उनके आसपास के लोग हवा में गांठें लगा रहे हैं, इस गुंताड़े में कि शायद इन खबरों से ही फिल्म कॉरपोरेट जगत में माहौल बन जाए और कोई बड़ी कंपनी इस प्रोजेक्ट को अपने हाथ में ले ले। लेकिन, ऐसा हो नहीं पा रहा है। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में काम करने की इच्छा तो कई सितारों ने जताई है लेकिन सबकी शर्त यही है कि पहली इससे कोई बड़ी कंपनी जुड़े तो। नितेश की सिनेमाघरों मे रिलीज पिछली फिल्म ‘छिछोरे’ की रिलीज को पांच साल इस साल पांच साल पूरे हो रहे हैं और उनकी ओटीटी पर रिलीज पिछली फिल्म ‘बवाल’ का जो हाल हुआ, वह सबको मालूम ही है।

Ramayan Viral news of Ranbir Kapoor Doing Nitesh Tiwari Film exposed by Amar Ujala ground report from Filmcity
रणबीर कपूर, साई पल्लवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुक्रवार की सुबह सुबह मुंबई में खबर उड़ी कि बतौर निर्देशक नितेश तिवारी अपनी नई फिल्म ‘रामायण’ के पहले शेड्यूल की तैयारी कर चुके हैं। कहा गया कि पहले शेड्यूल की शूटिंग में फिल्म 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर और सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री साई पल्लवी भाग लेंगी। लेकिन इस बारे में जब अमर उजाला के रिपोर्टर ने गोरेगांव फिल्म सिटी में जाकर पता किया तो पता चला कि 'रामायण' फिल्म का कोई सेट अभी फिल्म सिटी में तैयार ही नहीं हो रहा है।       

Ramayan Viral news of Ranbir Kapoor Doing Nitesh Tiwari Film exposed by Amar Ujala ground report from Filmcity
नितेश तिवारी, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग 2 मार्च  2024 से शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी ने मुंबई, गोरेगांव  के फिल्म सिटी में शूटिंग के पहले शेड्यूल की तैयारी कर ली है। पहले शेड्यूल की शूटिंग में रणबीर कपूर और साई पल्लवी  के दृश्यों की शूटिंग होगी। अप्रैल और मई में मुंबई में मानसून शुरू होने से पहले फिल्म युद्ध के कुछ दृश्यों और  भीड़ वाले  दृश्यों की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Viral news of Ranbir Kapoor Doing Nitesh Tiwari Film exposed by Amar Ujala ground report from Filmcity
फिल्मसिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस खबर की पुष्टि करने ले लिए जब ‘अमर उजाला’ ने गोरेगांव फिल्म सिटी जाकर पता किया, तो वहां इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी को लेकर कोई हलचल नहीं दिखी। और, न ही किसी ऐसे भव्य सेट का निर्माण होते दिखा, जहां पर फिल्म 'रामायण' की शूटिंग होने की संभावना दिखे। फिल्म सिटी प्रशासन को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं कि फिल्म सिटी में नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का कहीं सेट लग रहा है।  

विज्ञापन
Ramayan Viral news of Ranbir Kapoor Doing Nitesh Tiwari Film exposed by Amar Ujala ground report from Filmcity
साई पल्लवी, फिल्मसिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पौराणिक कथाओं पर बनने वाली फिल्में या धारावाहिकों की शूटिंग के लिए भव्य सेट का निर्माण किया जाता है। और, इसकी तैयारी शूटिंग शुरू होने से दो -तीन महीने पहले ही शुरू हो जाती हैं। लेकिन पूरी फिल्म सिटी भ्रमण करने के बाद ऐसा कोई निर्माणाधीन सेट नहीं दिखा। इस खबर की पुष्टि के लिए जब फिल्म सिटी के मीडिया प्रभारी पंकज चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के लिए अभी फिल्म सिटी में कोई भी सेट नहीं लग रहा है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed