फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies: इस साल हिंदी दर्शकों का मनोरंजन कराएंगी साउथ की ये बड़ी फिल्में, एक तो इसी महीने देगी दस्तक

Fri, 12 Jan 2024 03:59 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 12 Jan 2024 03:59 PM IST
सार

साउथ की कई फिल्में पैन इंडिया फिल्मों के रूप में उभरीं। बीते साल देशभर में इन फिल्मों की सफलता छा गई। अब नए वर्ष में भी कई साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं, जो पैन इंडिया लेवल पर सबसे बड़ी फिल्में साबित होंगी। 

विज्ञापन
Top Five Big South Movies Will Released in Hindi This Year Pushpa 2 The Rule Bagheera
आगामी साउथ फिल्में - फोटो : अमर उजाला

पिछला साल 2023 बॉक्स ऑफिस के लिए काफी अच्छा रहा। पिछले साल एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दर्शकों के बीच धमाल मचाया। साउथ फिल्में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बीते सालों में एक से बढ़कर एक साउथ फिल्में रिलीज हुईं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का डंका बज रहा है। साउथ की कई फिल्में पैन इंडिया फिल्मों के रूप में उभरीं। बीते साल देशभर में इन फिल्मों की सफलता छा गई। अब नए वर्ष में भी कई साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं, जो पैन इंडिया लेवल पर सबसे बड़ी फिल्में साबित होंगी। तो आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं...

Top Five Big South Movies Will Released in Hindi This Year Pushpa 2 The Rule Bagheera
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला
पुष्पा 2: द रूल

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, सुनील, अनसूया भारद्वाज दमदार भूमिका में नजर आएंगे।  

Top Five Big South Movies Will Released in Hindi This Year Pushpa 2 The Rule Bagheera
बघीरा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
बघीरा

श्री मुरली अभिनीत 'बघीरा' को होम्बले फिल्म्स द्वारा नियंत्रित किया गया है, जो 'केजीएफ: चैप्टर 1', 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'कांतारा' और 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' जैसी बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण करने के लिए जाना जाता है। 'बघीरा' का निर्देशन डॉ. सूरी ने किया है। फिल्म की कहानी 'केजीएफ' और 'सालार' के निर्देशक प्रशांत नील ने लिखी है। श्री मुरली के जन्मदिन पर इसका टीजर जारी किया गया था। फिल्म के टीजर देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह एक बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five Big South Movies Will Released in Hindi This Year Pushpa 2 The Rule Bagheera
थंगालान - फोटो : सोशल मीडिया
थंगालान

थंगालान तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है चियान विक्रम और निर्देशक पा रंजीत की यह पीरियड फिल्म वास्तविक जीवन पर आधारित है। फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, हरिकृष्णन अंबुदुरई, डैनियल कैल्टागिरोन, हरिकृष्णन अंबुदुरई और पसुपति भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Top Five Big South Movies Will Released in Hindi This Year Pushpa 2 The Rule Bagheera
कांतारा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा 2

कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म 'कंतारा' को दर्शकों ने खूब पसंद किया और देखते हुई देखते यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म हो गई थी। कांतारा 2 को लेकर लेकर देशकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' में ‘कंतारा’ के पहले की कहानी दिखाई जाएगी। तुलु क्षेत्र में प्रमुख पौराणिक देवता पंजुरलीदेवा की उत्पत्ति के बारे में बनी इस फिल्म के लेखक और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने ही फिल्म में लीड भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed