तेलुगु फिल्म 'मिराय' ने शुक्रवार को पैन इंडिया सिनेमाघरों में दस्तक दी। निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी के विजन और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बड़े प्रोडक्शन वैल्यू के चलते फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में थी। दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही थीं और शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी शुरुआत कर ली है।
{"_id":"68c4353517bf4000d8077d21","slug":"mirai-box-office-collection-day-1-teja-sajja-fantasy-action-film-early-trends-2025-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirai Box Office Collection: तेजा सज्जा को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार, पहले दिन पर 'मिराय' ने कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mirai Box Office Collection: तेजा सज्जा को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार, पहले दिन पर 'मिराय' ने कमाए इतने करोड़
Fri, 12 Sep 2025 08:49 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:49 PM IST
सार
Mirai Box Office Collection Report: तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
मिराय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिराय
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन की कमाई
तेजा सज्जा स्टारर फिल्म 'मिराय' को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज पहले से बना हुआ था। यह क्रेज फिल्म के कलेक्शन में भी नजर आया। सैकनिल्क के शुरुआती आकंड़े के मुताबिक शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर 12 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है।

- फोटो : एक्स
आज रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई
शुक्रवार यानी आज रिलीज हुई भारतीय फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो 'मिराय' ने ही सबसे ज्यादा पैसे कमाए हैं। शुक्रवार को 'एक चतुर नार', 'लव इन वियतनाम', 'जुगनुमा', 'हीर एक्सप्रेस' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। साथ ही पिछले हफ्तों की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी गिरावट आई है जिसमें 'बागी 4', 'द कॉन्ज्यूरिंग' और 'द बंगाल फाइल्स' जैसी फिल्में शामिल हैं। जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने जरूर 'मिराय' से ज्यादा कलेक्शन किया है। 'डेमन स्लेयर' ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये कमाए हैं।

'हरि हर वीर मल्लु' से तुलना
कुछ समय पहले रिलीज हुई 'हरि हर वीर मल्लु' ने अपने पहले दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की थी। 'मिराय' की ओपनिंग भले ही उससे कम रही हो, लेकिन अगर रात के शो में रिस्पॉन्स उम्मीद से बेहतर रहा, तो यह फिल्म पहले दिन ही अपने कलेक्शन को दोगुना कर सकती है और 'हरी हर वीर मल्लु' को पीछे छोड़ सकती है।

फिल्म मिराय
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasajja123
हिंदी बॉक्स ऑफिस से उम्मीदें
सिर्फ तेलुगु ही नहीं, बल्कि हिंदी बाजार में भी 'मिराय' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने पहले दिन 1.5 से 2 करोड़ रुपये हिंदी बॉक्स ऑफिस से कमा सकती है। तेजा सज्जा की पिछली हिट हनुमान ने हिंदी बेल्ट में 2.1 करोड़ रुपये कमाए थे। अब देखना होगा कि क्या 'मिराय' उस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1: 'लोका' में कौन होगा अगला सुपरहीरो? मेकर्स ने पोस्टर और वीडियो के जरिए दिया इशारा