प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन जब रिलीज हुआ तो हर किसी ने मुन्ना भैया को याद किया। तीसरे सीजन में उन्हें नहीं दिखाया गया और दर्शकों ने इसकी शिकायत की। अब दर्शकों की डिमांड पर सीरीज का एक बोनस एपिसोड पेश किया गया है, जिसमें मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येंदु लौट आए हैं। प्राइम वीडियो ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
Mirzapur 3 Bonus Episode: आ गए मुन्ना भैया! मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड रिलीज, जानें फैंस को कैसा लगा सरप्राइज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Month-end bonus? Munna Bhaiya ne prabandh kar diya hai 😎🔥#MirzapurOnPrime, Bonus Episode, Watch Now:https://t.co/vzT39IgnnV pic.twitter.com/Z4Umdf7yRI
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 30, 2024
हालांकि, बोनस एपिसोड की सूचना मिलने के बाद फैंस के बीच जो उत्साह देखा जा रहा था, वह बोनस एपिसोड आते ही रफूचक्कर हो गया। दरअसल, इस एपिसोड में दिव्येंदु का कोई किरदार नहीं है। कहा जा रहा है कि सीजन 3 के सभी एपिसोड के डिलीट सीन को मिलाकर बोनस एपिसोड तैयार किया गया है और दिव्युंदे इसमें सिर्फ नैरेशन करते नजर आए हैं। इसलिए फैंस को इस सरप्राइज से झटका लगा है।
Pati Patni Aur Woh: कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो का बनेगा सीक्वल? फिल्म के निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा
यूजर्स इस एपिसोड को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम वालों यह बोनस एपिसोड था या बकवास एपिसोड.?? जैसे मिर्जापुर सीजन 3 बकवास गया था। वैसे ही मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड भी महा बकवास निकला'। एक यूजर ने लिखा, 'हर एपिसोड के डिलीट सीन से बोनस एपिसोड बना दो, किसी को क्या ही पता चलेगा'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुन्ना भैया का कोई सीन नहीं है। सिर्फ दो डिलीट सीन ही अच्छे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'इस बोनस एपिसोड में देखने लायक कुछ भी नहीं है'।
IC 814: 'स्त्री 2' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव ने देखी पत्नी की 'आईसी 814', तारीफ कर कहा- मुझे आप पर गर्व है