{"_id":"570a0c634f1c1bef3bc810e2","slug":"miss-india-winners-who-got-success-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया से सफल हीरोइन बनीं जीनत, ऐश, जूही, प्रियंका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मिस इंडिया से सफल हीरोइन बनीं जीनत, ऐश, जूही, प्रियंका
Sun, 10 Apr 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Apr 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
2016 की मिस इंडिया का खिताब गुहावाटी की प्रियदर्शिनी चटर्जी को मिला है। जाहिर है अब प्रियदर्शिनी की मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में एंट्री आसान हो जाएगी। अब इस मौके को वे कितना भुना पाती हैं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन पिछले कई सालों में ऐसी कई हीरोइनें रहीं है जो ये खिताब जीतने के बाद फिल्मों में आईं और हिट हुईं।
मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें
2 of 10
शुरुआत करें 1970 से तो उस साल जीनत अमान को न सिर्फ मिस इंडिया बल्कि मिस एशिया पैसिफिक का खिताब भी मिला था। जीनत दक्षिण एशिया की पहली ऐसी सुंदरी थीं जिन्होंने ये खिताब जीता था। इसके बाद अगले साल जीनत ने फिल्मों में डेब्यू किया। उन्होंने डॉन, हरे रामा हरे कृष्णा, सत्यम शिवम सुंदरम, यादों की बारात, कुर्बानी जैसी कई हिट फिल्में दीं। उन्हें बॉलीवुड का सेक्स सिंबल भी माना जाता था।
मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें
3 of 10
मॉडल संगीता बिजलानी ने 1980 मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि वे फिल्मों में कुछ खास नहीं चलीं और कुछ फिल्में जैसे त्रिदेव, कातिल, हथियार हिट रहीं लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान मिली अपनी मॉडलिंग से। उन्होंने दूरदर्शन के शो रंगोली को भी होस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें
4 of 10
1981 में मिस इंडिया का खिताब जीता मीनाक्षी शेषाद्री ने। मीनाक्षी के फिल्मीं करियर की शुरुआत हुई 1983 में फिल्म पेंटर बाबू और हीरो से हुई। इसके अलावा उन्हें बेवफाई, मेरी जंग, डकैत, शहंशाह, दामिनी, घातक जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
विज्ञापन
मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें
5 of 10
फिर बारी आई जूही चावला की। जूही ने मिस इंडिया 1984 जीता। दो साल बाद 1986 में फिल्म सल्तनत से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा लेकिन पहचान मिली 1988 की कयामत से कयामत तक से। इसके बाद तो उन्होंने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। बोल राधा बोल, आईना, हम हैं राही प्यार के, डर, यस बॉस जैसी कई फिल्में हिट हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।