फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tom Cruise: टॉम क्रूज और एल्सीना का हुआ ब्रेकअप! इस वजह से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से अलग हुए हॉलीवुड अभिनेता

Fri, 23 Feb 2024 12:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Feb 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Mission Impossible Fame Tom Cruise breaks up with Elsina Khayrova couple decided to end their relationship
टॉम क्रूज, एल्सीना खैरोवा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों खबर आई थी कि हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की जिंदगी में एक हसीना ने दस्तक दी है। वे खुद से करीब 25 वर्ष छोटी रशियन सोशलाइट एल्सीना खैरोवा को डेट कर रहे हैं। इसे लेकर अब ताजा खबर ये है कि टॉम और एल्सीना का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच बहुत मजबूत रिश्ता नहीं बन पा रहा था, इसलिए कपल ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला किया है।

Mission Impossible Fame Tom Cruise breaks up with Elsina Khayrova couple decided to end their relationship
टॉम क्रूज, एल्सीना खैरोवा - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 61 वर्षीय टॉम क्रूज 36 वर्षीय एल्सीना खैरोवा को डेट कर रहे हैं। दोनों की उम्र में करीब 25 साल का फासला है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि  टॉम क्रजू इन दिनों एल्सीना के अपार्टमेंट में ठहरते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी वक्त गुजार रहे हैं। अब अचानक खबर आई है कि दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं।

Mission Impossible Fame Tom Cruise breaks up with Elsina Khayrova couple decided to end their relationship
एल्सीना खैरोवा - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी महीने की शुरुआत में दोनों को लंदन में साथ देखे जाने के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि दोनों का रिश्ता मजबूत हो रहा है। लेकिन, खबरों की मानें तो दोनों की राहें अलग हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों का रिश्ता अपने आप बन गया। लेकिन, यह बहुत आगे तक नहीं जा सका। दोनों के बीच चीजें एक बुरे मोड़ पर खत्म होतीं, इससे पहले दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
Pawan Singh-Jyoti: टूटने से बचा पवन सिंह और ज्योति का घर, पावर स्टार की पत्नी ने फैंस से साझा की खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Impossible Fame Tom Cruise breaks up with Elsina Khayrova couple decided to end their relationship
एल्सीना खैरोवा, टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरों में कहा जा रहा है कि एल्सीना ने बीते दिनों अपने बच्चों से टॉम क्रूज की मुलाकात कराई। इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आने लगी। मालूम हो कि एल्सीना के अपनी पहली शादी से दो बच्चे हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टॉम क्रूज इन दिनों एल्सीना के अपार्टमेंट में ही ठहरते हैं। दोनों कपल की तरह ही रहते हैं।
What The Hell Navya 2: डेट पर बिल भुगतान करने वाली लड़कियां होती हैं बेवकूफ, जया बच्चन के बयान ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Mission Impossible Fame Tom Cruise breaks up with Elsina Khayrova couple decided to end their relationship
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉम क्रूज की निजी जिंदगी की बात करें तो वे तीन बच्चों के पिता हैं। अभिनेता ने तीन शादियां की हैं। इसके बावजूद वे सिंगल हैं। टॉम ने पहली शादी मिमी रोगर्स से साल 1987 में की थी और दोनों साल 1990 में अलग हो गए। इसके बाद टॉम की जिंदगी में निकल किडमन ने दस्तक दी, लेकिन 2001 में दोनों का अलगाव हो गया। करीब पांच साल बाद वर्ष 2006 में टॉम ने केटी होम्स से शादी रचाई और उनकी ये तीसरी शादी भी असफल रही। 
Neha Dhupia: जब शो की शूटिंग के दौरान लिफ्ट में फंस गई थीं नेहा धूपिया, ऐसी हो गई थी हालत, जानें पूरा किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed