Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mithun Birthday Special Mithun Chakraborty Rejected These Movies Do Qaidi Wo Saath Din Suryavansham Ghayal
{"_id":"684ffadb4990d1e1d10dff6d","slug":"mithun-birthday-special-mithun-chakraborty-rejected-these-movies-do-qaidi-wo-saath-din-suryavansham-ghayal-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mithun Chakraborty: 'घायल' से लेकर 'सूर्यवंशम' तक मिथुन चक्रवर्ती ने रिजेक्ट कीं ये फिल्में, बाद में हुईं हिट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mithun Chakraborty: 'घायल' से लेकर 'सूर्यवंशम' तक मिथुन चक्रवर्ती ने रिजेक्ट कीं ये फिल्में, बाद में हुईं हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:37 PM IST
सार
Mithun Birthday Special: अपने वक्त के सुपरस्टार रहे मिथुन चक्रवर्ती ने कई फिल्में रिजेक्ट कीं। हालांकि ये फिल्में बाद में हिट हुईं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
मिथुन चक्रवर्ती की रिजेक्ट की हुई फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
16 जून 1950 को जन्मे मिथुन चक्रवर्ती आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 350 फिल्में की हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रहीं हैं। हालांकि कई ऐसे मौके भी आए जब मिथुन ने कई फिल्मों को रिजेक्ट भी किया। इस खबर में हम इन्हीं फिल्मों के बारे में जानेंगे।
2 of 7
सूर्यावंशम
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशम
'सूर्यवंशम' (1999) अमिताभ बच्चन की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को कई स्टार्स ने रिजेक्ट किया था। यह फिल्म पहले मिथुन चक्रवर्ती को मिलने वाली थी लेकिन उन्होंने फिल्म को यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके पास वक्त नहीं है। ऐसे में फिल्म अमिताभ बच्चन को मिल गई। फिल्म हिट रही थी।
3 of 7
माफिया
- फोटो : सोशल मीडिया
माफिया
1996 में रिलीज हुई फिल्म 'माफिया' मिथुन चक्रवर्ती को ऑफर हुई थी। मिथुन चाहते थे कि इस फिल्म की शूटिंग ऊंटी में हो लेकिन इसकी शूटिंग कहीं और होनी तय हुई। इसलिए मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसमें धर्मेंद्र के साथ आदित्य पंचोली ने अदाकारी की।
घायल
'घायल' (1990) सनी देओल की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। फिल्म में लोग उनकी अदाकारी के कायल हो गए। यह फिल्म पहले मिथुन को मिली थी। लेकिन मिथुन ने वित्तीय दिक्कतों की वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद फिल्म में सनी देओल को लिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
दो कैदी
- फोटो : सोशल मीडिया
दो कैदी
1989 में रिलीज हुई फिल्म 'दो कैदी' में संजय दत्त और गोविंदा ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में पहले गोविंदा की जगह मिथुन चक्रवर्ती को लिया जाना था। चूंकि मिथुन चक्रवर्ती के पास वक्त नहीं था, इसलिए उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।