भारतीय फिल्मों में कई ऐसे मौके आए हैं, जब एक ही नाम की एक से ज्यादा फिल्में बनी हैं। 'कुली' भी ऐसी हीं फिल्मों की श्रेणी में आती है। भारतीय सिनेमा में कई अभिनेताओं ने पर्दे पर कुली का किरदार निभाया है। इनमें 'कल्कि 2898 ए.डी.' अभिनेता अमिताभ बच्चन, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और सुपरस्टार रजनीकांत शामिल हैं। हाल में ही फैंस के बीच थलाइवा के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का टीजर जारी किया गया है। आज हम इस लेख में हम उन फिल्मों के बारे में जानेंगे, जब पर्दे पर अभिनेताओं ने कुली का किरदार को जीवंत किया।
Actors played Coolie on screen: पर्दे पर कुली बन नजर आ चुके हैं ये सितारे, एक के साथ हुआ था जानलेवा हादसा
भारतीय फिल्मों में कई ऐसे मौके आए हैं, जब एक ही नाम की एक से ज्यादा फिल्में बनी हैं। 'कुली' भी ऐसी हीं फिल्मों की श्रेणी में आती है। भारतीय सिनेमा में कई अभिनेताओं ने पर्दे पर कुली का किरदार निभाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कुली' (1983)
इस कड़ी में पहला नाम महानायक अमिताभ बच्चन का है। उन्होंने साल 1983 में आई फिल्म 'कुली' में इस किरदार को निभाया था। फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। फिल्म में अमिताभ के अलावा कादर खान, ऋषि कपूर, पुनीत इस्सर, वहीदा रहमान आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म ने 10 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी, जो उस वक्त के हिसाब से एक बड़ी उपलब्धि थी। इस की शूटिंग के दौरान अमिताभ को घातक चोट लग गई थी।
Arjun Kapoor: यह नेक काम कर फैंस के बीच चमके अर्जुन कपूर, जानें क्यों लोगों ने फ्लॉप न कहकर बुलाया हीरो?
'कुली नंबर 1' (1995)
यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म में उनके अलावा कादर खान , शक्ति कपूर, सदाशिव अमरापुरकर भी अहम किरदारों में नजर आए थे। इसे आज भी बेहतरीन भारतीय कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में कादर खान और गोविंदा की जुगलबंदी ने लोगों को खूब हंसाया था। इस फिल्म में गोविंदा कुली के किरदार में होते हैं, जिसे एक अमीर इंसान की बेटी से प्यार हो जाता है। फिर वह नकली बिजनेसमैन बन कर कादर खान के किरदार को फांसते हैं ताकि उनकी बेटी से शादी कर सकें।
Allu Arjun: बढ़िया फिल्म की तलाश में सड़कों पर घूमते थे अल्लू अर्जुन, लुक्स की वजह से नहीं मिली अच्छी फिल्में
'कुली' (2004)
साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बांग्ला भाषा में बनी एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन स्वपन साहा ने किया था। फिल्म में मिथुन के अलावा मेघना नायड़ु ,अभिषेक चटर्जी , कल्याणी मंडल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में मिथुन का किरदार बीरपुर रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करता है। वह एक मेहनती आदमी है, जो अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता है। जिसे एक अमीर व्यापारी की बेटी से प्रेम हो जाता है।
Bhupendra Jogi: ‘नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी’, वायरल रील वाले शख्स पर हुआ चाकू से हमला, लगे 40 टांके
'कुली' (2024)
साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। यह पहला मौका है, जब सुपरस्टार रजनीकांत और लोकेश साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म रजनीकांत की 171वीं फिल्म है। हाल में ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में रजनीकांत अपने चिरपरिचित अंदाज में गुंडों की चेन से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। लोकेश की फिल्मों की अपनी एक खास शैली है। वह इससे पहले 'विक्रम' और 'कार्थी' में अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस फिल्म के लिए दोनों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Karan Johar: 26 साल बाद करण का खुलासा, 'डुप्लीकेट' के सेट पर इस दिग्गज से जुड़े दिल के तार, बनें पक्के दोस्त