फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mixture: एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'मिक्सचर' के लिए हो जाइए तैयार, साथ नजर आएंगी अहाना कुमरा-अनुष्का रंजन की जोड़ी

Tue, 09 Jul 2024 10:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Jul 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
Mixture is New Action Thriller Series Mixture starrer Anushka Ranjan with Aahana Kumra
अहाना कुमरा-अनुष्का रंजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन अपनी आगामी वेब सीरीज 'मिक्सचर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। निर्देशक हनीश कालिया लेकर आ रहे हैं धमाकेदार एक्शन और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'मिक्सचर'। सीरीज 'मिक्सचर' में पहली बार अहाना कुमरा और अनुष्का रंजन साथ नजर आएंगी। यह सीरीज क्राइम और सस्पेंस की दुनिया की सच्चाई दिखाएगी। एक्शन-सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'मिक्सचर' इस साल रिलीज हो सकती है। 
Mixture is New Action Thriller Series Mixture starrer Anushka Ranjan with Aahana Kumra
एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'मिक्सचर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का रंजन 'मिक्सचर' नाम की आगामी वेब सीरीज में नजर आएंगी। यह एक एक्शन-थ्रिलर पर आधारित वेब सीरीज होगी। निर्देशक हनीश कालिया की इस वेब सीरीज में आपको भरपूर सस्पेंस और क्राइम देखने को मिलेगा। यह सीरीज दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगी। पिनाका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और हनीश कालिया द्वारा निर्देशित, यह सीरीज एक तरह से दर्शकों को अपराध और रहस्य की दुनिया की गहराई में ले जाएगी। इस सीरीज में अनुष्का के साथ अभिनेत्री अहाना कुमरा भी नजर आएंगी।
 
Mixture is New Action Thriller Series Mixture starrer Anushka Ranjan with Aahana Kumra
एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'मिक्सचर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी वेब सीरीज 'मिक्सचर' गोवा की सुंदर पृष्ठभूमि और मुंबई की हलचल भरी सड़कों पर आधारित है, जो दर्शकों को अपनी गंभीर स्टोरी और भयानक एक्शन सीन से बांधने में कामयाब रहेगी। बता दें कि अहाना कुमरा 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'सलाम वेंकी', 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' और 'खुदा हाफिज' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mixture is New Action Thriller Series Mixture starrer Anushka Ranjan with Aahana Kumra
एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'मिक्सचर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का रंजन इस वेब सीरीज में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस वेब सीरीज में अपनी भूमिका के बारे में अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैं 'मिक्सचर' का हिस्सा बनकर काफी खुश और रोमांचित हूं। यह एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया। यह पहले की गई सभी चीजों से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म में मैंने ऐसी चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है, जो मैंने आज से पहले कभी नहीं निभाई। यहां तक कि मैंने इस तरह के रोल की उम्मीद कर नहीं की थी। यह किरदार काफी मुश्किलों भरा रहा। कहानी ऐसे मोड़ों से भरी है, जिसने मुझे पूरी शूटिंग के दौरान तनाव में रखा। मैं इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने और तरह-तरह के स्थानों पर इसकी शूटिंग की गई है।'' अनुष्का की भूमिका फिल्म के दौरान ऐसी नजर आई, जिसमें अनोखी तेजी और जो 'मिक्सचर' की तेज रफ्तार और मनोरंजक कहानी से पूरी तरह से मेल खाती है। 
विज्ञापन
Mixture is New Action Thriller Series Mixture starrer Anushka Ranjan with Aahana Kumra
एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'मिक्सचर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुष्का रंजन का जन्म मुंबई में 1 अक्टूबर 1990 को हुआ। उनके पिता अभिनेता होने के साथ निर्देशक शशि रंजन हैं। उन्होंने 'व्हिसलिंग वुड्स' से 2 साल का एक्टिंग डिप्लोमा किया और फिर कई सालों तक नादिरा बब्बर के थिएटर ग्रुप में भी काम किया। अनुष्का ने गुरुजी वीरू कृष्णा से कथक की ट्रेनिंग ली, वह एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। उन्होंने 2015 में फिल्म 'वेडिंग पुलाव' से डेब्यू किया। इसके बाद वह 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आईं। इसके अलावा, उन्होंने वेब सीरीज 'फितरत' में काम किया। वहीं बात करें अहना कुमरा की तो वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। अहना को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के धारावाहिक 'युद्ध' में अमिताभ बच्चन के साथ अपने टेलीविजन डेब्यू और टीवी सीरीज 'एजेंट राघव - क्राइम ब्रांच' में शरद केलकर के साथ मुख्य भूमिका के लिए जाना जाता है। इसके बाद उन्होंने कई फीचर फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed