Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mohit Raina talks about playing negative role SonyLIV series KanKhajura says I wanted to experiment
{"_id":"685133ef57c7b3521d02c8be","slug":"mohit-raina-talks-about-playing-negative-role-sonyliv-series-kankhajura-says-i-wanted-to-experiment-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohit Raina: कॉमेडी में हाथ आजमाना चाहते हैं मोहित रैना, 'कनखजूरा' में क्यों निभाया नेगेटिव रोल? किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mohit Raina: कॉमेडी में हाथ आजमाना चाहते हैं मोहित रैना, 'कनखजूरा' में क्यों निभाया नेगेटिव रोल? किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:00 PM IST
सार
ंMohit Raina On Negative Role: एक्टर मोहित रैना को सीरीज 'कनखजूरा' में नेगेटिव रोल में देखा गया। हाल ही में एक्टर ने बताया कि वे अपने किरदार के साथ प्रयोग करना चाहते थे।
विज्ञापन
1 of 5
मोहित रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता मोहित रैना को टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव की भूमिका के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वे 'शिद्दत' और 'उरी' जैसी फिल्मों में भी अहम रोल अदा कर चुके हैं। बीते दिनों रिलीज हुई सीरीज 'कनखजूरा' में मोहित रैना नेगेटिव रोल में नजर आए। उन्होंने अपने इस किरदार को लेकर हाल ही में बात की।
2 of 5
मोहित रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ नए प्रयोग करना चाहते थे
मोहित रैना का कहना है कि वे परदे पर अच्छे इंसान की भूमिकाओं से बाहर निकलना चाहते थे। तभी 'कनखजूरा' उनके पास आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मोहित रैना ने कहा, 'मैं जानबूझकर कुछ और नहीं कर रहा था, क्योंकि मैं एक्सपेरिमेंट करना चाहता था। और यही वह समय था, जब यह मौका मेरे पास आया और मैंने इसे लपक लिया'।
3 of 5
मोहित रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या किसी चैलेंज का सामना किया?
अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे एक बार भी यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ी कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं। इसलिए मेरे लिए सब कुछ सही होता गया, क्योंकि मुझे कुछ ऐसे की तलाश थी, जिसमें अलग शेड्स हों। उनसे जब पूछा गया कि क्या नेगेटिव रोल करने में चुनौती आई? इस पर मोहित रैना ने कहा कि यह किसी भी अन्य प्रोजेक्ट की तरह ही था।
ऐतिहासिक किरदार निभाने की इच्छा
मोहित रैना ने कहा कि इसके लिए कुछ होमवर्क और तैयारी की जरूरत होती है। आप जो आमतौर पर करते हैं, उससे थोड़ा ज्यादा, क्योंकि आप पहली बार ऐसा किरदार कर रहे होते हैं। मुझे काम करते समय मॉनिटर देखने की आदत नहीं है'। मोहित रैना ने भविष्य में किसी ऐतिहासिक फिगर की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की है। एक्टर ने कहा, 'अगर मुझे मौका मिले तो मैं एक ऐतिहासिक शख्सियत की भूमिका निभाना चाहूंगा। मैंने कोई ऐतिहासिक भूमिका नहीं निभाई है।
विज्ञापन
5 of 5
'कनखजूरा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
कॉमेडी में भी दिखाई दिलचस्पी
इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी जेनर में भी काम करने के लिए उत्सुकता जाहिर की। एक्टर ने कहा, 'कॉमेडी ऐसी चीज है, जिसे मैं करना चाहता हूं। बता दें कि 'कनखजूरा' इजरायली सीरीज ‘मैगपाई’ का एडेप्टेशन है। इसमें मोहित रैना और रोशन मैथ्यू मुख्य किरदारों में है। यह सीरीज सोनी लिव पर मौजूद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।